इस वर्ष में 75 लाख नए कर दाता जुड़े, सवा सौ करोड़ का है लक्ष्य

1118

नई दिल्ली।देश में करीब 75 लाख नए कर-दाता इस वित्त वर्ष में अब तक आयकर दाताओं की सूची में जुड़े हैं। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के निर्देश के मुताबिक, आयकर अधिकारियों का लक्ष्य 2018-19 वित्त वर्ष के अंत तक सवा करोड़ नए आयकर दाताओं को जोड़ना है। वित्त वर्ष अगले वर्ष मार्च तक होगा।

सीबीडीटी आयकर विभाग के लिए नीतियां बनाता है। अधिकारी ने बताया, ”इस वित्तवर्ष में अभी तक करीब 75 लाख नये आयकर दाताओं को आयकर सूची में शामिल किया गया है। कर वंचना पर लगाम कसने के लिए उठाई गई कई नीतियों और उपायों के कारण इतने लोग आयकर के दायरे में आए हैं।

अधिकारी ने बताया, ‘विभाग को उम्मीद है कि वह सवा करोड़ आयकर दाताओं के लक्ष्य को हासिल करेगा क्योंकि 2018-19 वित्त वर्ष के खत्म होने में अब भी कुछ महीने बचे हुए हैं।’ पिछले वित्त वर्ष 2017-18 में विभाग ने एक करोड़ छह लाख लोगों को कर के दायरे में शामिल किया था।