इंदौर मंडी: लिवाली निकलने से मसूर और चने में तेजी, उड़द लुढ़की

1016

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को मांग बढ़ने से चना (कांटा) के भाव सोमवार की तुलना में 100 रुपये और मसूर 25 रुपये क्विंटल बढ़कर बिकी। उड़द के भाव 300 रुपये क्विंटल की गिरावट लिए रहे। ग्राहकी कम रहने से उड़द दाल में 100 रुपये क्विंटल की कमी हुई। वहीं ग्राहकी सुधार से चना दाल 100 रुपये क्विंटल महंगी बिकी।

दलहन: चना (कांटा) 4350 से 4400, चना (देसी) 4250 से 4300, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 3750 से 3775, हल्की 3400 से 3500, मूंग 5400 से 5600, हल्की 4600 से 4800, तुअर निमाड़ी (अरहर) 3900 से 4000, महाराष्ट्र सफेद तुअर (अरहर) 4350 से 4400, उड़द 5000 से 5300, हल्की 3800 से 4200 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 5400 से 5500, तुअर दाल फूल 5850 से 5950, तुअर दाल बोल्ड 6450 से 6850, आयातित तुअर दाल 5000 से 5100 चना दाल 5500 से 5800, आयातित चना दाल 5000 से 5200 मसूर दाल 4950 से 5500 मूंग दाल 6500 से 6700, मूंग मोगर 6600 से 6800 उड़द दाल 5900 से 6100, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।