इंदौर मंडी में अवकाश, दाल-चावल के भाव में सुधार

0
1229

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में शुक्रवार को अमावस के अवसर पर अवकाश रहा। हालांकि मंडी से बाहर के सौदों में दाल एवं चावल में ग्राहकी सुधार लिए रही।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7000 से 7100, तुअर दाल फूल 7700 से 7800, तुअर दाल बोल्ड 8000 से 8400, आयातित तुअर दाल 7300 से 7400चना दाल 5200 से 5500मसूर दाल 5600 से 5800मूंग दाल 9200 से 9500, मूंग मोगर 9300 से 9600 उड़द दाल 8400 से 8800, उड़द मोगर 9200 से 9600 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 9000 से 9500, तिबार 7500 से 8000, दुबार 6500 से 7000, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5500, बासमती सैला 5500 से 7500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2600 से 2700, हंसा सैला 2600 से 2650, हंसा सफेद 2300 से 2500, पोहा 3400 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल।