इंदौर मंडी: चना सस्ता, मसूर, तुअर, उड़द के भाव में तेजी

1025

इंदौर । स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को ग्राहकी कमी से चना कांटा 25 और चना देसी 50 रुपये क्विंटल सस्ता बिका। मांग बढ़ने से मसूर 50, सफेद तुअर (अरहर) 150 रुपये और उड़द के भाव में 100 रुपये (मंगलवार की तुलना में) प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।

दलहन: चना (कांटा) 4400 से 4450, चना (देसी) 4300 से 4350, डबल डॉलर 5000 से 5200, मसूर 3925 से 3950, हल्की 3650 से 3700, मूंग 5400 से 5500, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4200 से 4300, नई तुअर निमाड़ी 4200 से 4500, महाराष्ट्र सफेद तुअर (अरहर) 4700 से 4750, नई महाराष्ट्र सफेद तुअर 4900 से 5200, उड़द 5200 से 5400, हल्की 4200 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल: तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 5700 से 5900, तुअर दाल फूल 6100 से 6300, तुअर दाल बोल्ड 6700 से 6900, आयातित तुअर दाल 5000 से 5100, चना दाल 5450 से 5650, आयातित चना दाल 5000 से 5200, मसूर दाल 5100 से 5350, मूंग दाल 6500 से 6700, मूंग मोगर 6700 से 6900, उड़द दाल 5700 से 5900, उड़द मोगर 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल: बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।