इंदौर मंडी : ग्राहकी निकलने से तुअर, उड़द एवं मसूर में तेजी

676

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को ग्राहकी निकलने से तुअर (अरहर) 50 रुपये, उड़द 100 और मसूर के भाव में 25 रुपये (शुक्रवार की तुलना में) प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई (शनिवार को अमावस होने से मंडी बंद थी)। दालों में तुअर दाल 100 रुपये क्विंटल महंगी होकर बिकी।

दलहन चना (कांटा) 4375 से 4400, चना (देसी) 4250 से 4300, डबल डॉलर 5000 से 5200, मसूर 4000 से 4025, हल्की 3750 से 3800, मूंग 5500 से 5700, हल्की 4800 से 5000, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4300 से 4500, नई तुअर निमाड़ी 4500 से 4700, महाराष्ट्र सफेद तुअर (अरहर) 4950 से 5000, नई महाराष्ट्र सफेद तुअर 5200 से 5350, उड़द 5400 से 5500, हल्की 4500 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल ।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6000 से 6200, तुअर दाल फूल 6600 से 6800, तुअर दाल बोल्ड 7000 से 7200, आयातित तुअर दाल 5000 से 5100चना दाल 5400 से 5600, आयातित चना दाल 5000 से 5200 मसूर दाल 5100 से 5350 मूंग दाल 6600 से 6800, मूंग मोगर 6800 से 7000 उड़द दाल 5700 से 5900, उड़द मोगर 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।