इंदौर बाजार: सोयाबीन रिफाइंड तेल और कपास्या खली में तेजी

0
872

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में शनिवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव तीन रुपये प्रति दस किलोग्राम की तेजी लिए रहे। वहीं पाम तेल में सात रुपये प्रति दस किलोग्राम का सुधार दर्ज किया गया। पशु आहार कपास्या खली के भाव में 30 रुपये क्विंटल की बढ़त दर्ज की गई। तिलहन में सरसों 50 एवं रायडा 100 रुपये क्विंटल बढ़कर बिका।

तिलहन सरसों 3800 से 3850रायडा 3300 से 3400 सोयाबीन 3625 से 3650 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 960 से 980, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 772 से 775, सोयाबीन साल्वेंट 740 से 745, पाम तेल 685 से 687 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1360, देवास 1360, उज्जैन 1360, खंडवा 1340, बुरहानपुर 1340, अकोला 2100 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 690 से 695, महाराष्ट्र 675 से 680 तथा गुजरात 695 से 700 रुपये प्रति दस किलोग्राम।