इंदौर बाजार: ग्राहकी से सोया तेल और कपास्या खली में तेजी

0
584

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव दो रुपये प्रति दस किलोग्राम (शनिवार की तुलना में) की तेजी लिए रहे। पशुआहार कपास्या खली के भाव में 15 रुपये प्रति 60 किलोग्राम की बढ़त दर्ज की गई। मिलगत कमज़ोर रहने से तिलहन में सोयाबीन 50 रुपये क्विंटल बढ़कर बिका।

तिलहन: सरसों 3800 से 3850, रायडा 3200 से 3400, सोयाबीन 3650 से 3700 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल इंदौर 960 से 980, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 775 से 780, सोयाबीन साल्वेंट 740 से 745, पाम तेल 680 से 685 रुपये प्रति10 किलोग्राम।

पशु आहार: कपास्या खली इंदौर 1385, देवास 1385, उज्जैन 1385, खंडवा 1365, बुरहानपुर 1365, अकोला 2140 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल: कपास्या तेल इंदौर 695 से 700 महाराष्ट्र 685 से 690 तथा गुजरात 695 से 700 रुपये प्रति दस किलोग्राम।