इंदौर किराना/ खोपरा गोला, खोपरा बूरा, सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में गिरावट

104

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को‌ सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में 20 रुपये प्रति 10 किलोग्राम की गिरावट रही। आज पाम तेल 10 रुपये प्रति 10 किलोग्राम‌ सस्ता बिका। सियागंज‌ किराना बाजार‌‌ में खोपरा गोला पांच रुपये प्रति किलोग्राम एवं खोपरा बूरा के भाव में‌ 200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम की गिरावट रही।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 5800 से 5900, सोयाबीन 4700 से 5150 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल 1580 से 1600, सोयाबीन रिफाइंड तेल 885 से 890, सोयाबीन साल्वेंट 845 से 850, पाम तेल 925 से 930 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 1800, कपास्या खली देवास 1800, कपास्या खली उज्जैन 1800, कपास्या खली खंडवा 1775, कपास्या खली बुरहानपुर 1775 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 2700 रुपये प्रति क्विंटल।

शक्कर-गुड़: शक्कर 3760 से 3800, शक्कर (एम) 3950 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल। गुड़ भेली 3250 से 3500, गुड़ कटोरा 3500 से 3600, गुड़ लड्डू 3550 से 3600, गुड़ ग्लास 3600 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला: खोपरा गोला 110 से 125 प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2000 से 3800 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 170 से 175, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 130 से 140 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 7000 से 7500, पैकिंग में 7800 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं का पिसा आटा 1360, गेहूं दलिया 3200, मैदा 1370, रवा 1400, चना बेसन 3350 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।