आयुष्मान योजना का दायरा बढ़ा, 25 करोड़ लोग गरीबी से निकले: निर्मला

67

नई दिल्ली। Budget 2024: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार का दृष्टिकोण सबका साथ, सबका वश्विास है और इसके अनुरूप सरकार काम कर रही है।

सीतारमण का वित्त मंत्री के रूप में यह छठा बजट है। वित्त मंत्री ने कहा कि सामाजिक कल्याण के लिए सरकार ने सर्वांगीण, सर्वस्पर्शी और सर्व समावेशी नीति और कार्यक्रम लागू किए तथा भ्रष्टाचार और भाई भतीजावाद को खत्म किया है।

उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम के तहत जनधन खातों के जरिये 34 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। इससे 2.7 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई, जिससे कल्याणकारी योजनाओं के लिए पैसे की व्यवस्था हो पाई। वित्त मंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के बावजूद पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत तीन करोड़ घर मुहैया कराए गए, दो करोड़ नए घर भी परिवारों को दिए जाएंगे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में बजट को मंजूरी दी गई। आगामी महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बात की संभावना है कि सरकार कुछ लोक-लुभावन घोषणाएं कर सकती है। सरकार न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर खर्च बढ़ाने की तैयारी में है बल्कि ऐसी योजनाओं का ऐलान कर सकती है, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार पैदा होंगे। वित्त मंत्री के बजट भाषण में पीएम मोदी की गारंटी का जिक्र भी प्रमुखता से किया जाएगा। पीएम मोदी ने कई बार अपने भाषणों में देश के विकास की गारंटी दी है।

वंदे भारत के लिए 41 हजार डिब्बे: हवाई अड्डों का विस्तार हो रहा है। वंदे भारत का भी विस्तार हो रहा हैं। माल भाड़ा गलियारे का भी निर्माण हो रहा है। वंदे भारत के लिए 41 हजार डिब्बे बनाए जा रहे हैं। देश में 517 हवाई मार्ग विकसित किए गए हैं। 3 नए रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे। इससे आर्थिक विकास होगा। यात्रियों के लिए सुविधाएं और बढ़ाई जाएंगी।”

2047 तक विकसित बनेगा भारत: 2047 तक भारत को विकसित बनाने के संकल्प के साथ हमारी सरकार आगे बढ़ रही है। वित्त मंत्री ने कहा, ‘चार वर्षों में तेज गति के साथ आर्थिक विकास हुआ है। मतस्य उत्पादन दोगुना हुआ है। रक्षा क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भर बनता जा रहा है।’

1 करोड़ महिलाएं लखपति दीदी :देश के एक करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन गई हैं। इसका लक्ष्य 2 करोड़ से बढ़ाकर तीन करोड़ करने का रखा गया है। 9 करोड़ महिलाओं के जीवन में बदलाव आए हैं।

25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण साल 2024-25 के लिए अंतरिम बदट पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा, किसानों की आय बढ़ाने के लिए और तेजी से काम किया जाएगा। किसानों को सशक्त बनाने पर हमारी सरकार का जेर हैं। देश के मंडियों को eNAM से जोड़ा जा रहा है। हमारी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला।

आंगनवाड़ी कर्मचारियों को आयुष्मान भारत की सुविधा: सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए हमारी सरकार टीकाकरण लेकर आई है। लड़कियों को इससे बचाने के लिए उन्हें मुफ्त टीका दिया डाएगा। देश के मेडिकल कॉलेज में सुविधाएं बढेंगी। आयुष्मान भारत योजना के तहत सभी आशा कर्मी और आंगनवाड़ी कर्मचारियों को सुविधा दी जाएगी।

गरीब परिवारों को 300 यूनिट फ्री बिजली: हामारी सरकार समावेशी विकास को बढ़ावा देती है। प्रत्येक भारतीय की आकांक्षा को पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना कोरोना की चुनौतियों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र के 3 करोड़ घरों को बनाने का लक्ष्य हमने प्राप्त कर लिया है। अगले पांच वर्षों में 2 करोड़ और घरें बनाने का काम पूरा किया जाएगा। देश के 1 करोड़ घरों को सौर उर्जा के जरिए 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।

आमदनी में इजाफा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने कहा भारत विश्व शक्ति के तौर पर उभर रहा है। भारत की बात करें तो तय समय पर सारे प्रोजेक्ट पूरे हो रहे हैं। लोगों की आमदनी बढ़ी है। महंगाई ज्यादा नहीं बढ़ी है। जनता सशक्त हुई है। आधारभूत ढांचे के विकास पर जोर दिया जा रहा है। वित्तीय क्षेक्क्ष को मजबूत किया जा रहा है। लोगों के लिए अवसर बढ़ाए जा रहे हैं।

एककरोड़ युवाओं को प्रशिक्षण: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने बजट भाषण में कहा है कि हमारी सरकार आम लोगों के जीवन में बदलाव लाने की गारंटी दे रही है। हर क्षेत्र में विकास के संकल्प के साथ काम कर रही है। एक करोड़ युवाओं को प्रशिक्षण दिया है। महिलाओं की उद्यमीयता 28 प्रतिशत बढ़ी है।