अपने आप Unlock हो जाएगा आपका स्मार्टफोन, जानिए तरीका

118

नई दिल्ली। Smartphone Unlock: यह तो सब जानते ही हैं कि लगभग हर व्यक्ति अपने फोन पर लॉक लगाता है। लेकिन बार-बार फोन में पिन और पासवर्ड डालकर फोन को अनलॉक करना परेशानी की वजह बन जाती है। ऐसे में इस परेशानी को दूर करने का एक आसान तरीका है।

यह परेशानी स्मार्ट लॉक के जरिए खत्म हो सकती है। दरअसल, एंड्रॉइड में एक ऐसी खास सेटिंग मिलती है जिसके जरिए आप आसानी से फोन को खुद अनलॉक होने के लिए सेट कर सकते हैं। इस जरिए का नाम स्मार्ट लॉक है। अब यह जानते हैं कि स्मार्ट लॉक क्या है और इसे कैसे इनेबल किया जाता है।

स्मार्ट लॉक कैसे करता है काम
एंड्रॉइड फोन में स्मार्ट लॉक के जरिए आप घर या ऑफिस का एड्रेस सेव कर सकते हैं। ऐसे में जैसे ही यूजर घर पहुंचता है या ऑफिस पहुंचता है तो फोन अपने आप ही अनलॉक हो जाता है। इन एड्रेस को ट्रस्टेड प्लेस के तौर पर सेव किया जाता है जिसके जरिए कम से कम 4 घंटे के लिए फोन को अनलॉक रखा जाता है। देखा जाए तो यह फीचर यूजर्स के काफी काम आ सकता है। इस फीचर को कैसे अनलॉक किया जाए, ये जानते हैं स्टेप बाय स्टेप।

कैसे ऑन करें स्मार्ट लॉक

  1. इसके लिए सबसे पहले आपको फोन की सेटिंग पर जाना होगा।
  2. फिर सिक्योरिटी पर टैप करना होगा।
  3. इसके बाद Smart Lock पर जाएं और Trusted places पर टैप करें।
  4. फिर Add Trusted Place पर टैप करें।
  5. लोकेशन शेयर करें और सेटिंग इनेबल करें।