स्मृति इरानी को मिला सूचना प्रसारण मंत्रालय का प्रभार

700

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार चुने जाने के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी को सूचना और प्रसारण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है वहीं नरेंद्र तोमर को शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है।

खबरों के अनुसार संभावना है कि जल्द ही मोदी कैबिनेट का विस्तार होगा और तब तक के लिए यह मंत्रालय इन दोनों केंद्रीय मंत्रियों को सौंप दिए गए हैं। नायडू के अलावा पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के गोवा के मुख्यमंत्री बनने के बाद अरुण जेटली के पास रक्षा मंत्रालय है वहीं अनिल माधव दवे के निधन के बाद पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्घोगिकी मंत्री हर्ष वर्धन के पास है।