श्रीराम रेयंस को राजस्थान राज्य निर्यात पुरस्कार

2073

कोटा। विश्वकर्मा दिवस पर जयपुर स्थित एक होटल में आयोजित समारोह में उद्योगमंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने श्रीराम रेयंस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट एवं यूनिट हैड वीके जेटली एवं कनिका श्रीराम को राजस्थान राज्य निर्यात पुरस्कार दिया। इस अवसर पर इंड्रस्ट्रियल एसोसिएशन ऑफ राजस्थान के पदाधिकारियों सहित उद्योगों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

श्रीराम रेयन्स को उत्पाद निर्यात के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर राज्य एवं राष्ट्र को आर्थिक दृष्टि से मजबूती प्रदान करने पर उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य सरकार द्वारा यह सम्मान प्रदान किया गया।  वीके जेटली ने राज्य राष्ट्र की सेवा करने के लिए श्रीराम रेयंस परिवार को बधाई दी।

जेटली ने कहा कि यह सम्मान समस्त कर्मचारियों के अथक परिश्रम का परिणाम है। कनिका श्रीराम ने भी सभी को बधाई दी। सभी ने कठिन परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा के रंगों से सफलता की नई तस्वीर बनाई है।