नई दिल्ली। JEE Main 2026 Answer Key: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन 21 से लेकर 29 जनवरी तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया गया था। एग्जाम संपन्न होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आज यानी 4 फरवरी को प्रोविजनल आंसर की एवं रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दी गई है।
JEE Main Answer Key 2026 ऑनलाइन माध्यम से एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी की गई है जहां से अभ्यर्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके डाउनलोड कर सकते हैं।
दर्ज कर सकते हैं आपत्ति
जेईई मेन प्रोविजनल आंसर की द्वारा छात्र अपने सभी प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इस दौरान अगर वे इसमें दिए किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं होंगे तो वे 6 फरवरी रात्रि 11:50 तक ऑनलाइन माध्यम से ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज करने के लिए 200 रुपये प्रति प्रश्न के हिसाब से भुगतान करना होगा।
ऐसे करें आंसर की डाउनलोड
- जेईई मेन आंसर की 2026 जारी होते ही स्टूडेंट्स को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में Answer Key Challenge for JEE(Main) – 2026 [Session-I] is LIVE! लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको मांगी गई डिटेल (एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके सबमिट करनी होगी।
- इसके बाद आंसर की स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट 12 फरवरी को होगा जारी
एनटीए की ओर से जारी ब्रोशर के मुताबिक रिजल्ट 12 फरवरी को घोषित कर दिया जायेगा। नतीजे फाइनल आंसर की के आधार पर जारी किये जायेंगे। जो छात्र परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर पाएंगे उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है।
सेशन 2 के लिए आवेदन का मौका
जो छात्र परीक्षा में सफलता प्राप्त नहीं कर पाएंगे उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। एनटीए द्वारा जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन स्टार्ट कर दिए गये हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी तक जारी रहेगी। ऐसे में स्टूडेंट्स तय तिथियों के अंदर ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकेंगे। सेशन 2 एग्जाम का आयोजन 2 अप्रैल से 9 अप्रैल 2026 तक करवाया जायेगा। रिजल्ट 20 अप्रैल तक घोषित किया जायेगा।

