आंखों में एलर्जी: छीन सकती है आपकी रोशनी, देखिये वीडियो

0
824

कोटा। क्या आप भी आंखों में खुजली से परेशान हैं, तो आप इसको हल्के में न लें। यह आंखों में होने वाली एलर्जी के लक्षण हैं। अगर समय पर उचित उपचार नहीं लिया तो आपको आंखों से दिखना बंद हो सकता है।

आंखों में एलर्जी और एलर्जिक कंजंक्टिवाइटिस में आंखों से पानी आना, खुजली, लालिमा, दर्द, सूजन और आंख में चुभन महसूस होने लगती है। आंखों में खुजली होना आंखों की एलर्जी का एक मुख्य लक्षण होता है। ऐसा बेहद कम मामलों में देखा जाता कि आंखों में एलर्जी के दौरान व्यक्ति को आंखों पर खुजली न महसूस हो। इस समस्या में अक्सर दोनों ही आंखे प्रभावित होती है। हालांकि, एक आंख में होने वाले लक्षण दूसरी आंख से अलग भी हो सकते हैं।

वरिष्ठ नेत्र सर्जन डॉ. सुरेश पांडेय इस वीडियो के माध्यम से आपको आँखों में एलर्जी होने के कारण और उसका उपचार बता रहे हैं – वीडियो में एक 17 वर्षीय मरीज का इलाज करते हुए दिखाया है। इस मरीज को पिछले 12 वर्ष से आँखों में एलर्जी की बीमारी है। देखिये वीडियो –