Infinix Hot 10i गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट, जल्द होगा लॉन्च

0
343

नई दिल्ली। Infinix एक नए एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Infinix Hot 10i स्मार्टफोन को लॉन्च करने वाली है। इनफिनिक्स हॉट 10आई स्मार्टफोन को इससे पहले इंडोनेशिया की टेलिकॉम सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था जिससे फोन को जल्द एशियाई मार्केट में आने के संकेत मिले थे। अब गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग और गूगल सपॉर्टेड डिवाइसेज लिस्ट पर इस फोन को देखा गया है। गूगल प्ले कंसोल लिस्टिंग से डिवाइस के कई स्पेसिफिकेशन्स का भी पता चला है।

गूगल प्ले कंसोल पर इनफिनिक्स हॉट 10i को मॉडल नंबर Infinix-X658B के साथ लिस्ट किया गया है। इस फोन में स्क्रीन पर सबसे ऊपर बीच में सेल्फी कैमरे के लिए पंच-होल कटआउट दिया गया है। इसके अलावा लिस्टिंग से पता चला है कि इनफिनिक्स के इस फोन में मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम दिए जाएंगे।

इनफिनिक्स हॉट 10i में 720 x 1600 पिक्सल रेजॉलूशन वाली डिस्प्ले होगी। स्क्रीन की डेनसिटी 320 पीपीआई होगी। बात करें सॉफ्टवेयर की तो इनफिनिक्स हॉट 10i स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 11 ओएस पर चलेगा।

इनफिनिक्स हॉट 10i के बारे में अभी ज्यादा जानकारी नहीं है। लेकिन डिवाइस को कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर लिस्ट किया जा रहा है, जिसे उम्मीद है कि फोन के बारे में जल्द और जानकारी सामने आएगी। उम्मीद है कि फोन के बारे में जल्द कंपनी भी जानकारी शेयर करेगी।