इंदौर मंडी/ तुअर की नई फसल आने से इसकी दाल 100 रुपये टूटी

0
306

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को मसूर के भाव में 50 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही। उड़द 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी। आज चना की दाल 100 रुपये, मसूर की दाल 50 रुपये सस्ती हुई। नई फसल आने से तुअर (अरहर) की दाल के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

दलहन चना (कांटा) 5000 से 5050, मसूर 5300 से 5350, तुअर (अरहर) नई निमाड़ी 6000 से 6700, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 6800 से 6850, तुअर लाल (कर्नाटक) 7100 से 7200, मूंग 7600 से 7800, मूंग हल्की 6000 से 6500, उड़द 7400 से 7700, हल्की 6000 से 6800 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 8800 से 9100,तुअर दाल फूल 9200 से 9300, तुअर दाल बोल्ड 9500 से 9700, नई तुअर दाल 9800 से 10100, चना दाल 6150 से 6650, मसूर दाल 6350 से 6650, मूंग दाल 8500 से 8800, मूंग मोगर 9200 से 9600, उड़द दाल 8600 से 9000, उड़द मोगर 10000 से 10800 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 9000 से 9500, तिबार 7500 से 8000, दुबार 6500 से 7000, मिनी दुबार 6000 से 6500, मोगरा 3500 से 5500, बासमती सैला 5500 से 7000, कालीमूंछ 5000 से 7000, राजभोग 5900 से 6000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2500 से 2600, हंसा सफेद 2300 से 2400, पोहा 3200 से 3500 रुपये प्रति क्विंटल।