नई दिल्ली। Xiaomi 4 मार्च को Redmi Note 10 सीरीज फोन को लॉन्च करने वाला है। कंपनी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से आगामी स्मार्टफोन सीरीज को टीज़ किया है। Xiaomi ने ट्विटर पर घोषणा की है कि रेडमी नोट 10 सीरीज सुपर AMOLED स्क्रीन के साथ आएगगा। सुपर AMOLED स्क्रीन यूजर्स को बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस देता है। यह स्क्रीन फास्टर टच रिस्पांस के लिए भी अच्छी होती है। इसके साथ ही Redmi Note 10 Pro के बेस मॉडल की कीमत भी लीक हो गई है।
Redmi Note 10 Pro की संभावित कीमत
जनवरी में रेडमी नोट 10 प्रो को लेकर यह जानकारी सामने आई थी कि यह फ़ोन 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज जैसे वेरिएंट में आ सकता है। अब यह जानकारी सामने आई है कि नोट 10 प्रो का 6 जीबी + 64 जीबी वैरिएंट 279 डॉलर यानी 20,477 रुपये में लॉन्च हो सकता है।
Redmi Note 10 Pro की खूबियां
लीक रिपोर्ट्स की माने तो इस फोन में 6.43-inch AMOLED Display, डुअल स्पीकर, Snapdragon 678 SoC, और क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। बता दें कि Redmi Note 10 सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Redmi Note 10 और Redmi Note 10 Pro को पेश किया जा सकता है। यह फोन केवल 4G सपोर्ट के साथ आएगा। फोन एंड्राइड 11 OS बेस्ड MIUI 12.5 आधारित होगा। फ़ोन में 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। Redmi Note 10 फोन में 33W फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती है। Redmi के अपकमिंग Redmi Note 10 series के डिजाइन की बात करें तो फ्रंट में पंच होल कटआउट दिया जा सकता है।