सरपंचों ने सफ़ाई अभियान में राजस्थान को देश में सबसे आगे रखने का भरोसा दिलाया

0
3

कोटा। कोटा जिला सरपंच संघ का नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह एक निजी फार्म हाउस में संपन्न हुआ। इसमें मुख्य अतिथि पंचायत राज एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने की। स्नेह मिलन समारोह में जिले भर से आए सरपंचों ने हिस्सा लिया।

इस अवसर पर पंचायत राज मन्त्री मदन दिलावर ने कहा कि देश में राजस्थान स्वच्छता अभियान में सबसे आगे रहे। इसके लिए उपस्थित सभी सरपंचों व सरपंच प्रतिनिधियों ने मंत्री जी को सफ़ाई अभियान में राजस्थान को देश में सबसे आगे रखने का विश्वास दिलाया।

कार्यक्रम में सरपंच संघ के राष्ट्रीय सचिव प्रदेश मुख्य संरक्षक कृष्ण मुरारी दिलावर व सरपंच संघ के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह गौड़, प्रदेश प्रवक्ता रफीक व कोटा जिलाध्यक्ष घनश्याम यादव, सरपंच संघ सांगोद ब्लॉक अध्यक्ष सोनू शर्मा, इटावा ब्लॉक अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह हाड़ा, खैराबाद ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज धाकड़, लाडपुरा ब्लॉक अध्यक्ष बृजमोहन मालव, संरक्षक गणपत शर्मा व कोटा जिले के सभी सरपंच संघ के पदाधिकारी व सरपंच उपस्थित रहे।