निवेशकों के समर्थन से सेंसेक्स 338 अंक उछलकर 52,500 के नए रिकॉर्ड स्तर पर

0
520

मुंबई। शेयर बाजार पर ग्लोबल मार्केट में तेजी का असर है। BSE सेंसेक्स आज सुबह 09:15 बजे 245.90 अंकों की बढ़त के साथ 52,400.03 पर और निफ्टी 56.75 अंक ऊपर 15,371.45 पर खुला। BSE सेंसेक्स 338 अंकों की बढ़त के साथ 52,492.60 पर कारोबार कर रहा है। इसमें ONGC का शेयर सबसे ज्यादा 4% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा खरीदारी है। मेटल इंडेक्स 3% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी कल की क्लोजिंग से 115 अंक ऊपर 15,430.60 पर कारोबार कर रहा है।

BSE पर 2,127 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,360 शेयरों में बढ़त और 683 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी बढ़कर 206.69 लाख करोड़ रुपए हो गया है। यह सोमवार को 205.15 लाख करोड़ रुपए रहा था।

दुनियाभर के बाजारों में रिकॉर्ड बढ़त
जापान का निक्केई इंडेक्स में 529 अंकों या 1.76% की बढ़त है। लूनार नए साल के अवसर पर चीन के शेयर बाजार बंद हैं। ग्लोबल इकोनॉमी रिकवरी और फेड की ब्याज दरों में कटौती से सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों लगातार 12वें दिन बढ़त रही। डाओ जोंस, नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ बंद हुए थे। इससे पहले यूरोपियन मार्केट में अच्छी बढ़त रही थी। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 2.52% ऊपर बंद हुआ था।