ग्लोबल मार्केट में गिरावट से सेंसेक्स 48 हजार के नीचे

0
461

मुंबई। अमेरिकी बाजारों के साथ अन्य एशियाई बाजारों में गिरावट के चलते घरेलू बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 217 अंकों की गिरावट के साथ 47,959.74 पर कारोबार कर रहा है। हालांकि शुरुआती कारोबार में इंडेक्स ने 47,903.38 के निचले स्तर को छुआ। BSE पर कुल 2,670 कंपनियों के शेयर में कारोबार हो रहा है, जिसमें से 1,377 के शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। यानी 51% शेयरों में गिरावट है।

दूसरी ओर निफ्टी इंडेक्स भी 74.85 अंक नीचे 14,058.05 पर कारोबार कर रहा है। इसमें टाटा मोटर्स ONGC के शेयर 2-2% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, ONGC और बजाज फाइनेंस के शेयरों में भी 2-2% की गिरावट है। जबकि एक्सिस बैंक और HDFC के शेयर 1-1% से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 139 अंक नीचे 48,037 पर और निफ्टी 57 अंक ऊपर 14,075 पर खुला।

बाजार में गिरावट की वजह

  • बाजार में लगातार तेजी के बीच निवेशक ऊंचे भाव पर शेयर बेच रहे हैं, जिसे मुनाफावसूली भी कहा जाता है
  • कल अमेरिकी शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए थे, जबकि मंगलवार को अन्य एशियाई बाजारों में भी असर है
  • ब्रिटेन में नए कोरोना स्ट्रेन के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन के आदेश जारी किए गए
  • घरेलू बाजार के प्रमुख शेयर जैसे रिलायंस, HDFC बैंक, इंफोसिस, बजाज फाइनेंस सहित कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट

एशियाई बाजारों में सपाट कारोबार: आज एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 138 अंकों की गिरावट के साथ 27,334 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 135 अंक नीचे 27,123 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी सपाट के साथ 3,501 पर कारोबार कर रहा है।

सोमवार को मार्केट न्यू हाई पर बंद
कल सेंसेक्स 48,176 और निफ्टी 14,132 पर बंद हुए थे। क्लोजिंग के लिहाज से दोनों इंडेक्स का यह हाइएस्ट लेवल है। निफ्टी में टाटा स्टील का शेयर 8.37% ऊपर 696.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ था, जबकि BSE पर 64% शेयर बढ़त के साथ बंद हुए थे। बाजार में चौतरफा खरीदारी के चलते BSE में लिस्टेड कंपनियों का टोटल मार्केट कैप पहली बार 191.71 लाख करोड़ रुपए पार हो गया।