लॉकडाउन में तीन से छह गुना तक बिके कंडोम, जानिए क्यों

0
436

नई दिल्ली। लॉकडाउन के दौरान देश में तीन से छह गुना तक कंडोम की बिक्री हुई। कोरोना लॉकडाउन के कारण से कई महीनों तक लोग अपने-अपने घरों में बंद रहे। इस बीच भारतीयों ने रात की तुलना में दिन में कंडोम की अधिक खरीददारी की है। वहीं, रोलिंग पेपर की खरीदारी में भी इजाफा दर्ज किया गया है। Dunzo ऐप की रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

ऐप के माध्यम से दिन की तुलना में रात को तीन गुना अधिक खरीदारी की गई है। अकेले हैदराबाद में 6 गुना उछाल देखा गया है। वहीं चेन्नई में 5 गुना, जयपुर में चार गुना अधिक लोगों ने दिन में कंडोम की अधिक खरीदारी की है। दिल्ली और मुंबई में भी 3 गुना अधिक आंकड़ा दर्ज किया गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरु के नागरिकों ने पड़ोसी चेन्नई से 22 गुना अधिक रोलिंग पेपर का ऑर्डर दिया है। इस विशेष पेपर का उपयोग सिगरेट बनाने के लिए किया जाता है।