बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 322 अंक फिसल कर 45,231 पर

0
569

मुंबई। अमेरिका में 900 बिलियन डॉलर के राहत पैकेज का असर घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में रहा। बाद में बिकवाली के दबाव में BSE सेंसेक्स दिन के उच्चतम स्तर 45,938.40 को टच किया। फिलहाल सेंसेक्स 322 अंक नीचे 45,231.79 पर और निफ्टी 110 अंक नीचे 13,218.00 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में बजाज फाइनेंस का शेयर 2% नीचे कारोबार कर रहा है। M&M और IOC के शेयर भी 2-2% नीचे कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 24.35 अंक नीचे 45,529.61 पर और निफ्टी 45.25 अंक ऊपर 13,373.65 पर खुला।

एशियाई बाजारों में भी गिरावट
आज एशियाई बाजारों हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 22 अंकों की गिरावट के साथ 26,284 पर कारोबार कर रहा है। जापान का निक्केई इंडेक्स 117 अंक नीचे 26,597 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 6 अंक नीचे 3,413 पर कारोबार कर रहा है।

सोमवार को बाजार में रिकॉर्ड बिकवाली
कल बाजार में जमकर मुनाफावसूली हुई। BSE सेंसेक्स 1,406 अंक नीचे 45,553.96 पर बंद हुआ था। हालांकि यह दोपहर में 2037.61 अंकों की गिरावट के साथ दिन के निचले स्तर 44,923.08 अंक पर पहुंच गया था। इससे पहले 4 मई को सेंसेक्स 2002 अंक टूटकर 31,715 पर बंद हुआ था। सोमवार को BSE का टोटल मार्केट कैप 178.79 लाख करोड़ रुपए रहा, जो शुक्रवार को 185.36 लाख करोड़ रुपए था। यानी आज टोटल मार्केट 6.57 लाख करोड़ रुपए घटा। चौतरफा बिकवाली के चलते निफ्टी भी 432 अंक नीचे 13,328.40 पर बंद हुआ था।