बाजार हल्की बढ़त के साथ 46,263 पर बंद, बर्गर किंग का शेयर 20% तेज

0
492

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। दिनभर गिरावट में रहा सेंसेक्स अंत में 9.71 अंक ऊपर 46,263.17 पर बंद हुआ है। कारोबारी सत्र में इंडेक्स 45,841.67 तक नीचे फिसल गया था। इसके अलावा दिग्गज शेयरों में गिरावट के चलते निफ्टी इंडेक्स भी 13,447 के स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, अंत रिकवरी के चलते इंडेक्स 9.70 अंक ऊपर 13,567.85 पर बंद हुआ है। निफ्टी ऑटो और मेटल इंडेक्स भी शानदार बढ़त के साथ बंद हुए हैं।

दूसरी ओर बाजार में लगातार अपर सर्किट बना रहे जेट एयरवेज का शेयर 100 रुपए के करीब पहुंच गया है। आज भी यह करीबन 5% बढ़कर 96.35 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है। वहीं, कल लिस्ट हुआ बर्गर किंग का शेयर आज भी 20% ऊपर 166.05 रुपए प्रति शेयर के भाव पर बंद हुआ है।

निफ्टी इंडेक्स में बजाज फाइनेंस का शेयर 5% ऊपर बंद हुआ है। बजाज फिनसर्व ​​​​​के शेयरों में भी 4% की बढ़त रही। इसके अलावा आयशर मोटर के शेयर में 3% बढ़त दर्ज की गई। दूसरी ओर FMCG सेक्टर में गिरावट के चलते नेस्ले इंडिया और HUL के शेयरों में 2-2% से ज्यादा की गिरावट रही। BPCL और ICICI बैंक के शेयर में भी 1-1% की गिरावट के साथ बंद हुए। सुबह BSE सेंसेक्स 33.93 अंक ऊपर 46,287.39 पर और निफ्टी 10.80 अंक नीचे 13,547.20 पर खुला था।

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 गेनर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावबढ़त (%)
बजाज फाइनेंस5,150.005.13
बजाज फिनसर्व9,307.004.18
आयशर मोटर2,474.853.10
JSW स्टील366.402.49
श्री सीमेंट24,223.002.11

निफ्टी-50 इंडेक्स के टॉप-5 लूजर स्टॉक्स

कंपनीबंद भावगिरावट (%)
HUL2,321.602.07
नेस्ले इंडिया18,210.002.05
BPCL398.301.76
ICICI बैंक516.701.73
एक्सिस बैंक606.901.46

BSE पर करीब 49% कंपनियों के शेयरों में बढ़त रही

  • BSE का मार्केट कैप 183.59 लाख करोड़ रुपए रहा।
  • 3,142 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,554 कंपनियों के शेयरों में बढ़त और 1,418 कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही।
  • 276 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 40 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे।
  • 412 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 177 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा।

एशियाई बाजारों में बिकवाली
आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 44 अंक नीचे 26,687 पर बंद हुआ है। चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स फ्लैट 3,367 पर बंद हुआ है। इसके अलावा हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 182 अंकों की गिरावट के साथ 26,207 पर बंद हुआ।