Redmi Note 10 4G के खास फीचर्स हुए लीक

0
593

नई दिल्ली। पिछले काफी समय से Redmi Note 10 4G को लेकर काफी लीक्स सामने आ रहे हैं और चर्चा है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को जल्द ही बाजार में उतार सकती हैं। हालांकि, कंपनी की ओर से इस बारे में कोई ​आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है लेकिन इससे पहले Redmi Note 10 4G के कई खास फीचर्स की जानकारी सामने आ गई है। लीक्स के मुताबिक यह भी कहा जा रहा है कि Xiaomi एक साथ तीन नए स्मार्टफोन बाजार में उतारेगी, जिसमें Redmi Note 10 4G के साथ ही Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G शामिल होंगे।

Redmi Note 10 4G के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
Gizmochina की रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 10 4G हाल ही में चीन की सर्टिफिकेशन साइट TENAA पर मॉडल नंबर M2010J19SC के साथ स्पॉट किया गया है। जहां दी गई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा और इसका साइज 162.29×77.24×9.6mm होगा। कंपनी इस स्मार्टफोन को 6,000mAh की दमदार बैटरी के साथ बाजार में उतार सकती है।

लीक्स के अनुसार Redmi Note 10 4G में उपलब्ध होने वाली स्क्रीन का रेजोल्यूशन 1,080×2,340 पिक्सल होगा। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइमरी सेंसर 48MP का होगा। फोन में दी जाने वाली बैटरी 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। फोन का वजन 198 ग्राम होगा।

बता दें कि सामने आ रही लीक्स के अनुसार कंपनी Redmi Note 9 के दो स्मार्टफोन को 5G सपोर्ट के साथ लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। जिसमें Redmi Note 9 5G और Redmi Note 9 Pro 5G शामिल हैं। पिछले दिनों इनकी कीमत से जुड़ा खुलासा किया गया था। जिसके मुताबिक Redmi Note 9 5G की कीमत CNY 1,000 यानि लगभग 11,200 रुपये हो सकती है। जबकि Redmi Note 9 Pro 5G को CNY 1,500 यानि करीब 16,800 रुपये की कीमत के साथ बाजार में उतारा जा सकता है।