बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स में 297 अंक से ज्यादा की गिरावट

0
450

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में जोरदार बिकवाली है। बीएसई 297.22 अंक नीचे 40,388.28 पर और निफ्टी 89.70 अंक नीचे 11,840.65 स्तर पर कारोबार कर रहा है। बाजार में ऑटो, मेटल, आईटी और बैंकिंग शेयरों में बिकवाली है। निफ्टी मेटल इंडेक्स में 2.75% और निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 1.60% की गिरावट है। इसके अलावा बैंक इंडेक्स में भी 221 अंकों की गिरावट है।

शुक्रवार को बाजार का हाल
शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 127.01 अंक ऊपर 40,685.50 पर और निफ्टी 33.90 अंक ऊपर 11,930.35 पर बंद हुआ था। बाजार में आईटी, ऑटो और मेटल शेयरों में तेजी रही थी। इसमें निफ्टी ऑटो इंडेक्स 2.93% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। जबकि बैंकिंग इंडेक्स में हल्की गिरावट देखने को मिली थी। निफ्टी में मारुति का शेयर 4% ऊपर बंद हुआ था। । जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट का शेयर 2% नीचे बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी
शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार नैस्डैक 0.25% की बढ़त के साथ 29.66 अंक ऊपर 11,692.60 पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.52% की बढ़त के साथ 3,453.49 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि डाउ जोंस 0.10% नीचे 28,335.60 पर बंद हुआ था।