सुशांत केस /4.5 करोड़ की FD दो दिन में रह गई एक करोड़ की, रिया पर संदेह

0
741

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 3 महीने से ज्यादा का समय हो गया है। लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया कि एक्टर ने आत्महत्या क्यों की। इस केस में अब तक कई जानकारी सामने आ चुकी हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि सुशांत की 4.5 करोड़ की 2 एफडी को 48 घंटों के अंदर 1 करोड़ में कन्वर्ट कर दिया था।

रिपब्लिक रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत के बैंक अकाउंट से 2 नए फिक्स्ड डिपॉजिट कराई थी। 26 नवंबर को एक 2 करोड़ और दूसरी 2.5 करोड़ यानी कि कुल मिलाकर 4.5 करोड़ की एफडी कराई गई। हालांकि फिर 48 घंटो के अंदर दोनों एफडी को 1 करोड़ में कन्वर्ट करा दिया गया था।

बता दें कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। एक्टर के पास से कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं किया गया था। सुशांत सिंह राजपूत केस हर रोज नया मोड़ ले रहा है। ड्रग्स केस में रिया चक्रवर्ती गिरफ्तार हो चुकी हैं। साथ ही सुशांत को मौत के लिए उकसाने का भी उनपर आरोप लगा है। सीबीआई, ईडी और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो केस की छानबीन में लगा है।

बहन का मैसेज
सुशांत की बहन श्वेता ने सुशांत की याद में ‘जोश-ए-जहां’ गाना रिलीज किया। उन्होंने लिखा, ‘आज 90 दिन हो गए हैं भाई हमारे बीच शारीरिक रूप से प्रस्तुत नहीं है। यह गाना हम सभी को उसके साथ होने का अहसास कराएगा। #Justice4SSRIsGlobalDemand।’

इसके अलावा श्वेता सोशल मीडिया पर भाई की याद में कई ग्लोबल कैंपेन चला रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत केस की अगर बात करें तो उसमें ड्रग्स ऐंगल सामने आया है। रिया चक्रवर्ती समेत कई लोग एनसीबी ने गिरफ्तार किए हैं। सभी से पूछताछ जारी है और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रखा गया है।