इंदौर मंडी / कमजोर मांग से मसूर, मूंग एवं उड़द के भाव में गिरावट

0
721

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बृहस्पतिवार को कमजोर मांग से मसूर 50 रुपये, मूंग 100 रुपये और उड़द के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। उड़द की दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।

दलहन चना (कांटा) 4150 से 4175, मसूर 5475 से 5500, मूंग 6700 से 6800, हल्की 6400 से 6600, तुअर निमाड़ी (अरहर) 4700 से 5200, महाराष्ट्र तुअर सफेद 5600 से 5650, तुअर कर्नाटक 5700 से 5750 रुपये, उड़द 6300 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7900 से 8000, तुअर दाल फूल 8000 से 8200, तुअर दाल बोल्ड 8400 से 8500, चना दाल 5200 से 5700, मसूर दाल 6800 से 7200, मूंग दाल 8400 से 9000, मूंग मोगर 9700 से 10200 उड़द दाल 8200 से 8500, उड़द मोगर 9200 से 9800 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 8100 से 9500, तिबार 7000 से 8000, दुबार 6000 से 7000, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5500, बासमती सैला 4700 से 7000, कालीमूंछ 6900 से 7000, राजभोग 5900 से 6000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2400 से 2800, हंसा सैला 2500 से 2700, हंसा सफेद 2300 से 2500, पोहा 3500 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।