Lockdown 5.0 लगने की चर्चा के बीच सोने में उछाल

0
965

नई दिल्ली। Lockdown 5.0 को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। 31 मई को लॉकडाउन का चौथा चरण समाप्‍त होने जा रहा है। इसके बाद पांचवा लॉकडाउन कैसा होगा, इसे लेकर सबकी नज़रें सरकार के फैसले पर हैं। इन अटकलों का बाजार पर भी असर पड़ा है। आज सोने के दामों में अचानक उछाल आ गया है। बीते 4 दिन से सोने के भावों में गिरावट थी लेकिन आज दाम बढ़ गए हैं।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर 5 जून 2020 के सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 0.33 फीसद या 155 रुपये की तेजी के साथ 46,560 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। 5 अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत की बात करें, तो यह शुक्रवार सुबह 0.43 फीसद या 198 रुपये की तेजी के साथ 46,691 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। 5 अक्टूबर 2020 के सोने की वायदा कीमत शुक्रवार सुबह MCX पर 0.09 फीसद या 44 रुपये की तेजी के साथ 46,775 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

वायदा बाजार में सोने के साथ ही चांदी की कीमत में भी शुक्रवार को बढ़ोतरी देखने को मिली है। MCX पर शुक्रवार सुबह 3 जुलाई 2020 की चांदी की वायदा कीमत 0.31 फीसद या 152 रुपये की तेजी के साथ 48,710 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

वैश्विक बाजार में शुक्रवार सुबह सोने की वायदा और हाजिर दोनों ही कीमतों में बढ़त देखने को मिली है। ब्लूमबर्ग के अनुसार शुक्रवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.30 फीसद या 5.10 डॉलर की बढ़त के साथ 1733.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। सोने का वैश्विक हाजिर भाव 0.15 फीसद या 2.65 डॉलर की बढ़त के साथ 1,720.98 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।