बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 190 और निफ्टी 42 अंक नीचे बंद

0
722

मुंबई। बिकवाली के दबाव में सप्ताह में मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सुबह सेंसेक्स 218.29 अंक नीचे और निफ्टी 70.35 पॉइंट नीचे खुला। दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स फिसलकर 716.56 अंक तक नीचे चला गया। हालांकि, 3:00 PM पर ये गिरावट महज 24.33 अंक की रह गई थी। ऐसा लग रहा था कि बाजार में उछाल देखने को मिलेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 190.10 अंक या 0.60% नीचे 31,371.12 पर और निफ्टी 42.65 पॉइंट या 0.46% नीचे 9,196.55 पर बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को भी बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 81.48 अंक नीचे 31,561.22 पर और निफ्टी 12.30 पॉइंट नीचे 9,239.20 पर बंद हुआ था।

बीएसई हेल्थकेयर की इन कंपनियों के शेयरों में बढ़त

कंपनीबढ़त (%)
आईओएल केमिकल10.10 %
ऑप्टो सर्किट4.89 %
पैंसिया बायोटेक4.98 %
अरबिंदो फार्मा4.09 %
एलेम्बिक फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड3.05 %
लॉरस लैब्स3.45 %

बीएसई पर करीब 55 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 122 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,451 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 904 कंपनियों के शेयर बढ़त में और 1,371 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 31 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 102 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 198 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 267 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा