लगातार तीसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिए चांदी का हाल

0
704

नई दिल्ली। सोने की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन सोना सस्ता हुआ। MCX पर June gold futures 46,100 रुपए प्रति 10 ग्राम बिका। इससे पहले मंगलवार को Gold futures में 0.25 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। वहीं चांदी में 0.57 फीसदी की तेजी रही और यह 41,951 रुपए प्रति किलो रही। मुंबई के सर्राफा बाजार में चांदी 42,050 रुपए प्रति किलो बिकी।

वहीं सोना स्टैंडर्ड का भाव 45,750 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि प्योर गोल्ड की कीमत 45,934 रुपए प्रति 10 ग्राम रही है। ग्लोबल मार्केट में सोना 0.1 फीसदी की तेजी के साथ $1,708.53 प्रति औंस पर रहा। अन्य कीमती धातुएं में प्लेटिनम 0.2 फीसदी महंगी होकर $773.67 प्रति औंस बिकी वहीं चांदी में 0.3 फीसदी की गिवारट रही और यह $15.15 प्रति औंस बिकी।

लॉकडाउन खुलने की उम्मीद
भारत और दुनिया के अन्य देशों की अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस और लॉकडाउन का असर देखने को मिला है। तमाम गतिविधियां बंद होने का असर यह है कि शेयर बाजारों में उथल-पुथल मची है। ऐसे में निवेशकों को भरोसा एक बार फिर सोने में बढ़ा है। माना जा रहा है कि यदि ऐसे ही हालात जारी रहे तो सोना और महंगा होगा।अनुमान लगाया जा चुका है कि इस साल के आखिरी में भारत में सोना 50 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।