कोरोना से देश में अब तक 30 मौतें, इनमें से 23 की उम्र 50 के पार

0
463

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रविवार को दो और मौतें होने के बाद देश में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते अभी तक 30 जनों की मौत हो चुकी है। एक हजार से अधिक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं। अहमदाबाद में 45 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। यह पहले से डायबिटीज से पीड़ित था।

इसके साथ ही गुजरात में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 5 पर पहुंच गया है। वहीं, जम्मू-कश्मीर में भी संक्रमण से 62 साल के व्यक्ति की जान चली गई। वह तंगमार्ग का रहने वाला था। डॉक्टर के मुताबिक उसे लीवर से जुड़ी बीमारी थी। इसके साथ राज्य में मरने वालों की तादाद 2 हो गई है।

शनिवार को देश में संक्रमण की वजह से चार मौतें हुई थीं। केरल के कोच्चि में 69 साल के बुजुर्ग और गुजरात में 46 वर्षीय महिला की संकमण से जान गई थी। इसके अलावा तेलंगाना में संक्रमण से मौत का पहला मामला भी आज ही सामने आया। मुंबई में शनिवार को संक्रमण से छठवीं मौत की पुष्टि हुई। यहां 85 वर्षीय सर्जन की शुक्रवार को मौत हो गई थी और शनिवार को उनकी रिपोर्ट आई, जिसमें पता चला कि वे कोरोना पॉजिटिव थे। जिस अस्पताल में यह सर्जन काम करते थे, उसे बीएमसी ने सील कर दिया है। देश में सबसे ज्यादा 6 मौतें मुंबई में ही हुई हैं।

महाराष्ट्र में 8 लोगों की जान गई
महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 8 लोगों की जान गई। राज्य में लगातार तीसरे दिन संक्रमण के चलते मौतें हुईं। शनिवार को यहां संक्रमण से 4 मौतें हुई थीं। शनिवार को केरल के कोच्चि में 69 साल के बुजुर्ग की मौत हुई। यह राज्य में संक्रमण से मौत का पहला मामला है। तेलंगाना में भी इसी दिन संक्रमण के चलते पहली मौत हुई थी।

10 हजार नए वेंटिलेटर खरीदने का फैसला
गुरुवार को देश के अलग-अलग राज्यों में 7 संक्रमितों की जान गई थी। इनमें से दो सिर्फ राजस्थान के भीलवाड़ा में थीं। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने शुक्रवार को बताया था- ‘‘वेंटिलेटर की कमी दूर करने के लिए 10 हजार नए वेंटिलेटर खरीदने का फैसला लिया गया है। साथ ही सरकारी उपक्रम भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) से 30 हजार वेंटिलेटर तैयार करने को कहा गया है।

’’देश में अब तक 30 मौत, इनमें से 23 की उम्र 50 के पार

तारीखक्रमांकराज्यउम्र
11 मार्चपहली मौतकर्नाटक76 साल
13 मार्चदूसरी मौतदिल्ली68 साल (महिला)
17 मार्चतीसरी मौतमहाराष्ट्र63 साल (महिला)
18 मार्चचौथी मौतपंजाब70 साल
21 मार्च5वीं मौतमहाराष्ट्र63 साल
21 मार्च6वीं मौतबिहार38 साल
22 मार्च7वीं मौतगुजरात67 साल
23 मार्च8वीं मौतबंगाल57 साल
23 मार्च9वीं मौतहिमाचल68 साल
24 मार्च10वीं मौतमहाराष्ट्र65 साल
25 मार्च11वीं मौततमिलनाडु54 साल
25 मार्च12वीं मौतमध्यप्रदेश65 साल (महिला)
25 मार्च13वीं मौतगुजरात85 साल (महिला)
26 मार्च14वीं मौतकश्मीर65 साल 
26 मार्च15वीं मौतमहाराष्ट्र65 साल
26 मार्च16वीं मौतकर्नाटक75 साल (महिला)
26 मार्च17वीं मौतराजस्थान73 साल
26 मार्च18वीं मौतगुजरात70 साल
26 मार्च19वीं मौतराजस्थान60 साल
26 मार्च20वीं मौतमध्यप्रदेश65 साल
27 मार्च21वीं मौतकर्नाटक65 साल
27 मार्च22वीं मौतमहाराष्ट्र65 साल (महिला)
28 मार्च23वीं मौतकेरल69 साल
28 मार्च24वीं मौतगुजरात46 साल
28 मार्च25वीं मौतमहाराष्ट्र85 साल
28 मार्च26वीं मौततेलंगाना75 साल
29 मार्च27वीं मौतजम्मू-कश्मीर62 साल
29 मार्च28वीं मौतगुजरात45 साल