SBI ने FD की ब्याज दरें 0.50% तक घटाईं, नई दरें आज से लागू

0
713

नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैंक के रेपो रेट में कटौती के बाद स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया (एसबीआई) फिक्स्ड डिपॉजिट दरों में कटौती की है। इसके पहले एसबीआई ने इससे पहले 10 मार्च को भी ब्याज दरों में कटौती की थी। शुक्रवार को ही रिजर्व बैंक ने रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती की।  फिक्स्ड डिपॉजिट पर SBI की नई दरें 28 मार्च से लागू हो गई हैं।

नई ब्याज दरें

समयब्याज दर (प्रतिशत में)सीनियर सिटीजन
7 दिन से लेकर 45 दिन3.504.00
46 दिन से लेकर 179 दिन4.505.00
180 दिन से 210 दिन5.005.50
211 दिन से 1 साल से कम5.005.50
1 साल से 2 साल से कम अवधि5.706.20
2 साल से 3 साल से कम अवधि5.706.20
3 साल से 5 साल से कम अवधि5.706.20
5 साल से 10 साल5.70620

शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेपो रेट में 75 आधार अंकों की कटौती की। रेपो रेट 5.15 फीसदी से घटकर 4.40 फीसदी हो गई है। इससे सभी तरह के कर्ज सस्ते होंगे। इसके बाद ही एसबीआई ने एफडी की ब्याज दर में कटौती का एलान किया।