जेसीआई कोटा स्टार नववर्ष पर यमुना मैया को ओढ़ाएगा 1100 मीटर चुनरी

0
14

कोटा। जेसीआई कोटा स्टार की ओर से आयोजित चुनरी महोत्सव के लिए 100 सदस्यों का एक दल शनिवार को मथुरा के लिए रवाना हुआ। जिसको नगर निगम दक्षिण के प्रतिपक्ष नेता विवेक राजवंशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सभी यात्रियों को माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

अध्यक्ष तनुज खण्डेलवाल तथा चेयरपर्सन ऋतु खण्डेलवाल ने बताया कि महोत्सव के तहत् नववर्ष पर मथुरा के विश्राम घाट पर यमुना मैया को 1 हजार एक सौ मीटर लम्बी चुनरी ओढ़ाई जाएगी। सचिव राजकुमार मित्तल ने बताया कि सभी यात्री 11 नाव में सवार रहेंगे। जो यमुनाजी की 101 दीपक से महाआरती, 11 पंडितों से पूजन और दीपदान के साथ सुख समृद्धि की कामना की जाएगी।

कार्यक्रम निदेशक अतुल डिम्पल जैन ने बताया कि महोत्सव से पूर्व शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बैंड बाजे के साथ नाचते गाते हुए महिला पुरुष चुनरी लेकर चलेंगे। शोभायात्रा में स्थानीय लोग और अन्य भक्त भी शामिल हो सकेंगे। महिला सचिव अनुप्रिया बंसल ने बताया कि चुनरी महोत्सव के बाद संगीतमय गोवर्धन जी की परिक्रमा तथा भंडारा होगा।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष संजय गोयल, पवन चित्तौड़ा, नवीन डागा, सन्दीप बाकलीवाल, महेश गुप्ता, सजंय शर्मा, मोहित जैन, पंकज बजाज, विशाल रस्तोगी, आशीष गंगवाल, गौरव सोनी, पंकज बंसल, पवन गुप्ता, जम्बू जैन, डॉ. प्रदीप अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।