भक्ताम्बर विधान: 48 अर्घ्यों के साथ हुई भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना

0
3

कोटा। दिगंबर जैन मंदिर त्रिकाल चौबीसी मंदिर रिद्धि- सिद्धि नगर एवं आरकेपुरम मंदिर में रविवार को संगीतमय भक्ताम्बर विधान का आयोजन किया गया। इस पावन अनुष्ठान में 48 अर्घ्यों के साथ भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा, जिन्होंने बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ विधान में भाग लिया।

आदित्य सागर मुनिराज संघ,अप्रमित सागर और मुनि सहज सागर महाराज संघ का सानिध्य में भक्ताम्बर विधान प्रारंभ हुआ। आरकेपुरम के अध्यक्ष अंकित जैन ने कहा, ‘यह विधान आत्मशुद्धि और कर्मों के क्षय के लिए किया जाता है। इससे समाज में सद्भावना और एकता का संदेश भी फैलता है।

इस अवसर पर आरकेपुरम मंदिर समिति से अनुज जैन, पदम जैन, लोकेश बरमुंडा, चंद्रेश जैन, प्रकाश जैन, रोहित जैन, सुरेंद्र जैन, पारस जैन, संजय जैन, जितेंद्र जैन, राकेश सामरिया, सहित कई लोगों ने महाआरती कर पुण्य प्राप्त किया।

आदित्य सागर का आज कुन्हाड़ी में मंगल विहार
कोटा। श्रुतसंवेगी श्रमणरत्न मुनिश्री आदित्यसागर महाराज ससंघ का मंगल विहार आज कुन्हाड़ी में होगा। चातुर्मास समिति के अध्यक्ष टीकम पाटनी ने बताया कि दिगंबर जैन मंदिर, जवाहर नगर से चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर ऋद्धि-सिद्धि नगर कुन्हाड़ी में 14 अक्टूबर, सोमवार को सायं 4 बजे मंगल प्रवेश होगा। इस क्रम में 15 अक्टूबर को ऋषभ धाम मंदिर कुंदकुंद नगर नांता में जिनमंदिर शिलान्यास समारोह प्रातः 8:30 बजे होगा। मुनि अप्रमित सागर और मुनि सहज सागर महाराज संघ का सान्निध्य भी शिलान्यास समारोह में प्राप्त होगा।