सेंसेक्स 1017 अंक फिसलकर बंद, निवेशकों को लगी 5 लाख करोड़ से ज्यादा की चपत

0
7

नई दिल्ली। Stock Market Closed: शेयर बाजार में आज जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स लगातार चौथे दिन और NSE का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 लगातार तीसरे दिन लाल निशान में बंद हुए। मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स आज 1017.23 अंक यानी 1.24% की गिरावट के साथ 81,183.93 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, Nifty 50 भी 292.95 अंक या 1.17% की गिरावट के साथ 24,852.15 के लेवल पर बंद हुआ।

BSE पर लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज शेयर बाजार बंद होने के बाद 460.59 लाख करोड़ रुपये देखा गया। जो पिछले कारोबारी दिन के मार्केट कैप के लिहाज से 5.5 लाख करोड़ रुपये की गिरावट है। निवेशकों ने जमकर शेयरों की बिकवाली की। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका मानना है कि हाल में आई अमेरिकी नौकरियों की रिपोर्ट में गिरावट के चलते फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा।

टॉप गेनर्स
30 शेयरों वाले सेंसेक्स में आज सिर्फ 4 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। जबकि, 50 शेयरों वाले निफ्टी-50 में 8 शेयरों में तेजी देखने को मिली। यानी आज सेंसेक्स के 26 शेयर और निफ्टी 50 के 42 शेयर लाल निशान में बंद हुए। BSE पर आज कुल 4,034 स्टॉक्स ने ट्रेड किया, जिसमें से 2,541 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इसी तरह, NSE के आज के कुल 2,818 ट्रेडेट स्टॉक्स में से 1,900 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

टॉप गेनर्स शेयरों की बात की जाए तो BSE पर Bajaj Finance के शेयरों ने सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की। बजाज फाइनेंस की शेयर प्राइस (Bajaj Finance share price) आज 1.22% की बढ़त के साथ 7,331.50 रुपये पर बंद हुई। जबकि, एशियन पेंट्स (1.13%), JSW Steel (0.79%), हिंदुस्तान यूनिलिवर (0.08%) के शेयर भी हरे निशान में बंद हुए। NSE पर Bajaj Finance (0.97%), एशियन पेंट्स, JSW स्टील, LTIMindtree, नेस्ले इंडिया, सनफार्मा, DIVI’s Lab और हिंदुस्तान यूनिलिवर के शेयरों में तेजी देखने को मिली।

टॉप लूजर्स
BSE सेंसेक्स में आज की सबसे बड़ी गिरावट भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयरों में देखने को मिली। ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स (Goldman Sachs) ने SBI की रेटिंग “न्यूट्रल” से घटाकर ‘SELL’ कर दी। ब्रोकरेज ने SBI पर अपना शेयर टारगेट प्राइस पहले के 841 रुपये से घटाकर 742 रुपये कर दिया है। जिसके बाद SBI के शेयरों में जबरदस्त गिरावट आई। आज SBI के शेयर 4.40 % की गिरावट के साथ 782.60 रुपये पर क्लोज हुआ।

इसके अलावा, ICICI Bank, NTPC, HCL Tech, रिलायंस, टाटा मोटर्स, ITC, एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, इंफोसिस, L&T जैसे सभी शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। शेयर बाजार में बैंकिंग शेयरों का काफी योगदान होता है। क्योंकि, उनकी मार्केट हिस्सेदारी भी ज्यादा होती है। आज सभी बैंकों के शेयरों में गिरावट देखने को मिली।

सेक्टोरल इंडेक्स
आज सबसे बड़ी गिरावट Nifty PSU Bank सेक्टर में देखने को मिली। सरकारी बैंकों के कुल शेयर आज 3.57 की गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि, Nifty ऑयल एंड गैस 2.16%, Nifty Bank 1.74%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 1.54%, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज 1.38% की गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी IT शेयरों में आज 0.97% की गिरावट आई।

शेयर मार्केट में गिरावट की वजह
दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी अर्थव्यवस्था अमेरिका काफी वक्त से मंदी की आशंका से जूझ रही है। गुरुवार को भी वहां जॉब से जुड़े डेटा काफी कमजोर आए। साथ ही, यूएस नॉन-फर्म पेरोल्स डेटा को लेकर भी अमेरिकी निवेशक काफी सतर्क हैं। इससे ओवरऑल सेंटिमेंट काफी कमजोर है। अमेरिकी शेयर मार्केट में पिछले कुछ सत्रों से गिरावट देखी जा रही है।