Stock Market: सेंसेक्स 151 अंक फिसल कर 82201 पर, निफ्टी 25200 से नीचे बंद

0
8

नई दिल्ली। Stock Market Closed : शेयर बाजार गुरुवार को लाल निशान पर बंद हुआ। 50 शेयरों वाला NSE का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 53.60 अंक यानी 0.21% की गिरावट के साथ 25,145.10 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 0.18% या 151.48 अंकों की गिरावट के साथ 82,201.16 अंक पर बंद हुआ।

भारतीय शेयर बाजार में आज ऑटो और रियल्टी स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिली। एशियाई शेयर बाजार आज नरम रहे, मगर जापानी शेयर तीन सप्ताह में सबसे निचले स्तर पर फिसल गए। मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि अमेरिकी आर्थिक चिंताओं की वजह से निवेशकों को अमेरिकी ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कम हो गई है और उसका असर मार्केट में देखने को मिल रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से कुल 10 शेयर ही आज हरे निशान में बंद हुए, जबकि निफ्टी-50 के 17 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टोरल इंडेक्स देखा जाए तो सबसे बड़ी गिरावट Nifty ऑटो, ऑयल एंड गैस और रियल्टी सेक्टर में देखने को मिली। आज निफ्टी रियल्टी 0.97%, निफ्टी ऑटो 0.38% और ऑयल एंड गैस भी 0.38% की गिरावट के साथ बंद हुए।

टॉप गेनर्स
निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में, आज टॉप गेनर्स की लिस्ट में टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan) का नाम सबसे ऊपर रहा। टाइटन के शेयर आज BSE पर 3.11% की उछाल के साथ 3721.40 रुपये पर और NSE पर 3.11% की बढ़त के साथ 3,720 रुपये पर क्लोज हुआ। इसके अलावा, निफ्टी पर टॉप गेनर्स की लिस्ट में LTIMindtree, विप्रो, BPCL, ITC, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, इंफोसिस, HCL Tech, हिंडाल्को, TCS के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए।

टॉप लूजर्स
निफ्टी50 के 50 शेयरों में से 33 गिरावट के साथ बंद हुए, जिनमें कोका-कोला इंडिया, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, सिप्ला, डॉ. रेड्डीज लैब्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.46 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ बंद हुए। इस बीच, सूचकांक पर अन्य घटक शेयरों में टाइटन, एलटीआईमाइंडट्री, विप्रो, बीपीसीएल और आईटीसी ने 3.11 प्रतिशत तक की बढ़त हासिल की।

इसी तरह, BSE पर, सेंसेक्स के 30 लिस्टेड शेयरों में से 20 लाल निशान में बंद हुए, जिनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया और भारती एयरटेल 1.41 प्रतिशत तक की गिरावट के साथ बंद हुए।