Stock Market: सेंसेक्स 203 अंक गिरकर 82352 पर और निफ्टी 25200 से नीचे बंद

0
10

नई दिल्ली। Stock Market Closed : शेयर बाजार में एक बार फिर से बिकवाली का माहौल लौट गया है। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स 202.80 अंक गिरकर 82,352.64 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 81.15 अंक फिसलकर 25,198.70 अंक पर ठहरा।  

बीएसई इंडेक्स के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, एलएंडटी, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, पावर ग्रिड, अडानी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुआ।

बढ़त वाले शेयरों में एशियन पेंट, एचयूएल, अल्ट्राटेक, सनफार्मा, बजाज फिनसर्व, रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, एयरटेल और टेक महिंद्रा शामिल हैं।लगातार 14 दिनों की तेजी दर्ज करने के बाद NSE का बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 आज 0.32% या 81.15 अंकों की गिरावट के साथ 25,198.70 के लेवल पर बंद हुआ।

वहीं, 30 शेयरों वाले S&P BSE सेंसेक्स में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट बरकरार रही। सेंसेक्स पर 30 में से सिर्फ 11 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि निफ्टी 50 पर हरे निशान में बंद होने वाले शेयरों की संख्या 18 रही। HDFC Life के शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला।

इंट्रा डे ट्रेड के दौरान आज सेंसेक्स 82,408.54 के हाई 81,833.69 के लो लेवल पर तो वहीं 25,216 के हाई और 25,083.80 के लो लेवल तक ट्रेड किया था। BSE पर आज कुल 4,047 शेयरों पर ट्रेड किए गए, जिसमें से 2,043 शेयरों में गिरावट आई। जबकि, NSE पर कुल ट्रेड 2804 हुए। जिसमें से 1,401 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

मार्केट एनालिस्ट्स का मानना है कि कमजोर अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग डेटा के संकेतों के चलते अमेरिकी अर्थव्यवस्था में मंदी आने की चिंताएं बढ़ गई हैं। जिसके चलते डोमेस्टिक इंडेक्सों में गिरावट आई। निवेशक अब 17 और 18 सितंबर की तारीख का इंतजार कर रहे हैं। क्योंकि अमेरिकी केंद्रीय बैंक यानी फेडरल रिजर्व 18 सितंबर को ब्याज दरों में कटौती को लेकर अपना फैसला सुनाएगा।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात की जाए तो शेयर बाजार में आज रियल एस्टेट, हेल्थकेयर, फार्मा और FMCG सेक्टर में बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा, ज्यादातर सभी सेक्टर्स में गिरावट देखने को मिली। Nifty Pharma 0.74%, निफ्टी FMCG 0.41%, निफ्टी फार्मा 0.74%, निफ्टी मीडिया 0.08% और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 0.82% की बढ़त के साथ बंद हुए।

आज सबसे बड़ी गिरावट निफ्टी PSU Bank में देखने को मिली। PSU Bank के शेयर 1.69% गिर गए। इसके बाद निफ्टी IT 0.94%, निफ्टी मेटल 0.75%, निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.65% की गिरावट के साथ बंद हुए।