सिंगल चार्ज पर 585Km दौडने वाली टाटा Curvv EV लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

0
14

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने भारतीय बाजार में अपनी कर्व कूप SUV लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस कार का इलेक्ट्रिक और ICE मॉडल लॉन्च किया है। कर्व EV का कॉन्सेप्ट फॉर्म कंपनी ने 2 साल पहले पेश किया था। यह टाटा की नई D-सेगमेंट कॉम्पटीटर है।

टाटा के पास वर्तमान में भारत में सबसे बड़ा EV पोर्टफोलियो है। अब कर्व EV भी इस लिस्ट में शामिल हो चुकी है। भारतीय बाजार में इसका मुकाबला अपकमिंग हुंडई क्रेटा EV, अपकमिंग किआ कैरेंस EV, अपकमिंग होंडा एलिवेट EV, MG ZS EV और अपकमिंग महिंद्रा XUV.e8 जैसे मॉडल से होगा।

कर्व EV दो बैटरी पैक ऑप्शन में आएगी। एक 45 kWh बैटरी पैक है, जिसकी कंपनी के दावे के मुताबिक 502 Km की रेंज है। वहीं, दूसरा 55 kWh बैटरी पैक, जो सिंगल चार्ज पर 585Km की रेंज देता है। माना जा रहा है कि इन रियल वर्ल्ड रेंज क्रमशः 350 Km और 425 Km तक होगी। टाटा मोटर्स के अनुसार, कर्व EV में 5-स्टार BNCAP-कैपेबल बॉडी स्ट्रक्चर दिया है, जो टॉप सेफ्टी स्टैंडर्ड को सुनिश्चित करती है।

कर्व EV को 5 ट्रिम के 7 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी इंट्रोडक्ट्री कीमत 17.49 लाख से शुरू होगी। इसकी बुकिंग 12 अगस्त से शुरू होगी। ग्राहक इसे कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ डीलरशिप पर जाकर भी बुक कर पाएंगे। चलिए एक नजर इसके सभी वैरिएंट की कीमतों पर डालते हैं।

एक्सटीरियर
टाटा कर्व EV में आकर्षक एक्सटीरियर डिजाइन मिलता है। इसमें अट्रैक्टिव फ्रंट फेशिया दिया है, जो स्लीक LED हेडलैम्प और LED DRLs के साथ आता है। पीछे की तरफ वेलकम और गुडबाय एनिमेशन के साथ कनेक्टेड टेल लैंप भी हैं। इसमें क्लोज्ड ऑफ फ्रंट ग्रिल, स्लोपिंग रूफलाइन, 18-इंच एलॉय व्हील, फ्लश डोर हैंडल और व्हील आर्च पर पियानो ब्लैक एलिमेंट भी हैं। शार्क फिन एंटीना, रूफ माउंटेड स्पॉइलर और सिल्वर स्किड प्लेट के साथ इसकी स्पोर्टी अपील और भी बढ़ जाती है, जबकि यह एयरोडायनामिक रूप से डिजाइन किए गए एलॉय व्हील दिए हैं।

टाटा कर्व EV को कुल 5 मोनोटोन शेड्स में पेश किया गया है। इनमें प्रिस्टीन व्हाइट, फ्लेम रेड, एम्पॉवर्ड ऑक्साइड, प्योर ग्रे और वर्चुअल सनराइज शामिल हैं। इनमें से तीन शेड्स नेक्सन EV से लिए गए हैं, जिसमें प्योर ग्रे कर्व EV के लिए यूनिक है। कर्व EV के साथ कोई डुअल-टोन फिनिश नहीं दी गई है। इसे 5 ट्रिम लेवल स्मार्ट, प्योर, क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड और एम्पावर्ड में लॉन्च किया है। इसमें 500 लीटर बूट स्पेस दिया है, जिसे 973 लीट तक बढ़ाया जा सकता है। फ्रंट ट्रंक में 35 लीटर स्पेस मिलते हैं। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 190mm है।

इंटीरियर
कर्व EV में बेहद शानदार केबिन दिया है। इसमें लेटेस्ट इंफोटेनमेंट और कनेक्टिविटी फीचर्स मिलते हैं। इसमें डुअल टोन डैशबोर्ड, मूड लाइटिंग के साथ वॉयस-असिस्टेड पैनोरमिक सनरूफ, टच और टॉगल क्लाइमेट कंट्रोल पैनल और 4 स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया है। इसमें हरमन द्वारा 12.3 इंच फ्लोटिंग सिनेमैटिक टचस्क्रीन और 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले यूनिट भी है।

सीटिंग के मामले में कर्व EV में 6 तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर और को-ड्राइवर सीटों के साथ वेंटिलेटेड सीटें हैं। इसमें 2 पोजीशन वाली रियर सीट रिक्लाइनिंग फंक्शन भी है। इसमें ईको, सिटी और स्पोर्ट के ड्राइव मोड दिए हैं। इसके कुछ फर्स्ट इन सेगमेंट फीचर्स में आर्केड.EV ऐप सूट, V2V चार्जिंग और V2L टेक्नोलॉजी, मल्टी-डायल फुल व्यू नेविगेशन और एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS) शामिल हैं।

सेफ्टी फीचर्स
टाटा कर्व EV की सेफ्टी लिस्ट भी लंबी है। ये अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा ADAS फीचर्स से लैस है। सुरक्षा के लिए कुल 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा, ऑल व्हील डिस्क ब्रेक, i-VBAC के साथ ESP, ड्राइवर डोज-ऑफ अलर्ट के साथ एडवांस्ड ESP, हिल एसेंट और डिसेंट कंट्रोल दिए हैं। इसमें एडवांस्ड व्हीकल अलर्ट सिस्टम (AVAS), फ्रंट पार्किंग सेंसर और फ्रंट फॉग लैंप भी मिलेंगे।

अपने वर्ग में सबसे अधिक संख्या में ADAS फीर्स प्रदान करने वाली टाटा कर्व EV में एडॉप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन कीप असिस्ट, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटमैटिक आपातकालीन ब्रेकिंग, ट्रैफिक साइन रिकॉग्निशन, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे फीचर्स दिए हैं।

एग्जॉस्ट साउंट सिस्टम
टाटा कर्व EV में सेफ्टी के लिए एग्जॉस्ट साउंट सिस्टम दिया है, जो कार के 20 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने तक पैदल चलने वालों को अलर्ट करता है। यह सुविधा पैदल चलने वालों को आने वाले वाहन के बारे में जागरूक करके लोगों की मदद करती है, जिससे इलेक्ट्रिक कारों के शांत संचालन के कारण होने वाली दुर्घटनाओं का जोखिम कम होता है।

मल्टी इंजन ऑप्शन
बात करें कर्व के ICE मॉडल की तो इसमें 1.2-लीटर हाइपरियन के अलावा, कर्व 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल रेवोट्रॉन यूनिट और अपडेटेड 1.5-लीटर क्रायोटेक डीजल यूनिट शामिल की गई है। ये दोनों नेक्सन से लिए गए हैं। पहला इंजिन 120 hp का पावर और 170 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि क्रायोटेक 115 hp का पावर और 260 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी इसकी पूरी डिटेल और कीमतों से 2 सितंबर को पर्दा उठाएगी।