खुशखबरी! सोना होगा सस्‍ता, देशभर में वन नेशन वन गोल्‍ड रेट होगा लागू

0
12

नई दिल्‍ली। One Nation One Gold rate: lदेशभर के बड़े ज्वैलर्स ने सोने के लिए ‘वन नेशन वन रेट’ (ONOR) नीति अपनाने के लिए राजी हो गए हैं। इस पहल का उद्देश्य पूरे भारत में सोने की कीमतों को एक समान करना है।

जेम एंड ज्वैलरी काउंसिल (GJC) का इसे समर्थन है। सूत्रों के हवाले से ईटी नाउ ने बताया है कि सितंबर की बैठक में इसकी आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। GJC ने देशभर के प्रमुख ज्वैलर्स से राय ली है। एक सोने के दाम को लागू करने पर सभी की सहमति है। इस नीति को लागू करने में आने वाली चुनौतियों से निपटने के लिए इंडस्‍ट्री सक्रिय रूप से विचार-विमर्श कर रही है।

वन नेशन वन गोल्‍ड रेट पॉलिसी के कई फायदे होंगे। इससे बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी। सभी ग्राहकों के साथ समान व्यवहार होगा। इससे सोने का बाजार अधिक कुशल बनेगा। कीमतों में अंतर समाप्त होने से सोने की कीमतों में कमी आ सकती है। एक समान कीमत से मनमानी कीमत वसूलने की गुंजाइश नहीं रहेगी। यह नीति देशभर के सभी ज्वैलर्स को एक समान प्रतिस्पर्धा का माहौल प्रदान करेगी।

सूत्रों ने बताया है कि GJC ने देशभर के प्रमुख ज्वैलर्स से इस बारे में रायशुमारी की है। वन नेशन वन गोल्‍ड रेट को लागू करने पर सभी की सहमति है। सितंबर की बैठक में इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा हो सकती है। ONOR पॉलिसी भारत में अधिक पारदर्शी और न्यायायसंगत सोने के बाजार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सोना लोगों की पहुंच से दूर
राजधानी दिल्‍ली के सराफा बाजार में सोने की कीमतें 75,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से ऊपर हैं। चांदी के दाम भी 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम को पार गए हैं। पिछले कुछ समय में दोनों कीमती धातुओं के दामों में जबदस्‍त तेजी देखने को मिली है। भू-राजनीतिक अस्थिरता ने भी सोने-चांदी की कीमतों को हवा दी है। लोग सोने को सबसे सुरक्षित निवेश विकल्‍प के तौर पर देखते हैं।

वन नेशन वन गोल्ड रेट पॉलिसी क्या है?
यह भारत सरकार की ओर से प्रस्तावित एक योजना है। इसका लक्ष्य पूरे देश में सोने की कीमतों को एक समान करना है। इसका मतलब है कि चाहे आप देश में कहीं भी सोना खरीदें, उसकी कीमत एक ही होगी। इस योजना के तहत सरकार एक राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज स्थापित करेगी। यह एक्सचेंज सोने की कीमतें तय करेगा और ज्वैलर्स को इसी कीमत पर सोना बेचना होगा