Stock Market: अंतरिम बजट से पहले सेंसेक्स 612 अंक की बढ़त के साथ 71,752 पर बंद

0
68

मुंबई। Stock Market Closed: शेयर बाजार में बजट से पहले बढ़िया खरीदारी दिखी। बुधवार को शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स शुरुआती कमजोरी के बावजूद रिकवरी कर हरे निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन अंतरिम बजट 2024 से पहले 612.21 (0.86%) अंकों की बढ़त के साथ 71,752.11 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 203.61 (0.95%) अंकों की बढ़त के साथ 21,725.70 के लेवल पर बंद हुआ।

टॉप गेनर और लूजर
निफ्टी पर टॉप गेनर वाले स्टॉक डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज, आयशर मोटर्स, सन फार्मा, डिविस लैब्स, टाटा मोटर्स हैं, जबकि एलएंडटी, टाइटन कंपनी, टाटा कंज्यूमर, बीपीसीएल के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, टाटा मोटर्स, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड और अल्ट्राटेक सीमेंट बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं, लार्सन एंड टुब्रो में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। इसके अलावा टाइटन भी 30-शेयर पैक से नीचे बंद हुआ।

वैश्विक बाजार का हाल
एशियाई बाजारों में, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग गिरावट के साथ बंद हुए जबकि सियोल हरे निशान में बंद हुआ। यूरोपीय बाजार मिश्रित रुख पर कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार ज्यादातर गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.91 प्रतिशत गिरकर 82.12 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 1,970.52 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।