रॉयल एनफील्ड की नई हिमालयन लॉन्च, जानिए इसकी कीमत और खासियत

0
41

नई दिल्ली। काफी लंबे इंतजार के बाद रॉयल एनफील्ड ने आखिरकार अपनी बिल्कुल नई हिमालयन की कीमतों की घोषणा कर दी है। बेस काज़ा ब्राउन कलर के लिए इसकी कीमतें 2.69 लाख रुपये से शुरू होती हैं, जबकि मिडिल पास कलर स्कीम के लिए इसकी कीमत 2.74 लाख रुपये है।

कामेट व्हाइट कलर की कीमत 2.79 लाख रुपये है और हैनले ब्लैक सबसे महंगा कलरवे है, जिसकी कीमत 2.84 लाख रुपये है। ये इंट्रोडक्टरी प्राइस है और यह 31 दिसंबर 2023 तक वैलिड है।

महंगा​ है नया मॉडल​​​​​​: आपको बता दें कि पुराने हिमालयन 411 की कीमत 2.15 लाख रुपये से शुरू होती है और 2.30 लाख रुपये तक जाती है। हिमालयन का नया मॉडल लगभग 54,000 रुपये महंगा है।

पावरट्रेन: नई हिमालयन में एक नया लिक्विड-कूल्ड 452cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 40hp की पावर और 40Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसे शेरपा 450 नाम दिया गया है। इसे स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। यह काफी हल्का है। इस इंजन का वजन पुराने LS 411 मोटर से लगभग 10 किलोग्राम कम है।

स्टील ट्विन-स्पर फ्रेम: नई हिमालयन बाइक में एक बिल्कुल नया स्टील ट्विन-स्पर फ्रेम मिलता है। नए हिमालयन पर 43mm USD फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 230mm का है। इसके बावजूद स्टॉक सीट की ऊंचाई 825mm है। इसे 845mm तक बढ़ाया जा सकता है और इसे 805mm तक कम किया जा सकता है।

ABS से लैस: पिछली बाइक की तरह व्हील का साइज 21/17-इंच (फ्रंट/रियर) है। हालांकि, टायर बिल्कुल नए हैं और खास रूप से नए हिमालयन के लिए डिजाइन किए गए हैं। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो फ्रंट में 320mm डिस्क और रियर में 270mm डिस्क द्वारा कंट्रोल किया जाता है। इसमें डुअल-चैनल ABS है, जिसे बंद किया जा सकता है।

परफॉर्मेंस: इसमें नया सर्कुलर 4-इंच TFT डैश है, जिसे आप ब्लूटूथ के माध्यम से फोन से कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें आप गूगल मैप नेविगेशन भी देख सकते हैं। बाएं स्विच क्यूब पर जॉयस्टिक के माध्यम से म्यूजिक प्लेबैक को कंट्रोल किया जा सकता है। नई हिमालयन राइड-बाय-वायर वाली पहली रॉयल एनफील्ड बाइक भी है। इसमें दो राइडिंग मोड इको और परफॉर्मेंस हैं।