दिवाली पर गहलोत ने डेढ़ लाख से अधिक दीये जलाकर दिया संदेश

0
73

जयपुर। Rajasthan election 2023: काम किया दिल से कांग्रेस फिर से…सीएम अशोक गहलोत ने इस सियासी स्लोगन के साथ शनिवार को जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में चुनावी दिवाली मनाई। इस दौरान सभी पत्रकारों को भी निमंत्रण भेजा गया। इस कार्यक्रम के दौरान स्टेडियम में 1 लाख 56 हजार दीये जलाए जा गए, जिनमें कांग्रेस की सात गारंटियों को उकेरने की कोशिश की गई।

राजस्थान में यह पहली बार है, जब कोई मुख्यमंत्री 1 लाख 56 हजार दिये जलाकर दिवाली मना रहे हैं। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2023 में 156 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। इसी गणित को ध्यान में रखते हुए 1 लाख 56 हजार दीपक जलाए जा रहे हैं।

इस दौरान गहलोत ने स्टेडियम में आई जनता को भी संबोधित किया और कांग्रेस की गारंटियों को दोहराया। दीपोत्सव कार्यक्रम में कांग्रेस की सात गारंटियों के बारे में लिखा गया और कांग्रेस का चुनाव चिह्न हाथ का पंजा भी दीयों की रोशनी से सजाया गया।