कांग्रेस की विदाई का दिन तय, चुनाव के लिए कमर कसलें कार्यकर्ता: बिरला

0
46

कोटा भाजपा उत्तर विधान सभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन सम्पन्न

कोटा। BJP Politics News: कोटा शहर के वृहद व्यापारिक संगठन को नेतृत्व प्रदान कर रहे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के शहर संयोजक राकेश जैन की अगुवाई में शहर के कार्यकर्ताओ का स्नेह मिलन सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमे हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपभोक्ता भंडार चेयरमेन हरिकृष्ण बिरला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव का दौर शुरू हो गया है, हमारे कार्यकर्ताओं ने कमर कसली है और जनता से कांग्रेस सरकार की विदाई का दिन सुनिश्चित कर दिया है। कोरोना जैसे भीषण संकट में जब मुख्यमंत्री अपनी सरकार बचाने के लिए होटलों में बंद थी भाजपा के कार्यकर्ता अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों तक मदद पहुंचा रहे थे। अगर सरकार ने जनता का भला किया होता है तो अब आखिरी समय में योजनाओं की घोषणा की आवश्यकता नहीं होती।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कोटा संयोजक राकेश जैन ने कहा कि भाजपा व्यापारियों के मान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा करती आई है। व्यापारियों से जुड़े जो भी विषय होंगे आगामी भाजपा सरकार उसे पूरा करेगी, केंद्र की मोदी सरकार ने जीएसटी में संशोधन कर व्यापारियों को एक बड़ी राहत दी है लेकिन राज्य की निकम्मी, नाकारा, तानाशाही सरकार ने व्यापारियों के हित में कोई कार्य नहीं किया और जो भी वादे किए वह भी अधूरे रह गए।

शहर के सौंदर्यकरण व बड़े-बड़े फ्लाईओवर के कारण शहर का व्यापार चौपट हो गया और आगामी भाजपा सरकार में इस बिंदु की ओर ठोस कदम उठाए जाएंगे ।कहने को तो कोटा में बड़े बड़े निर्माण हो गये पर सही मायने में देखा जाये तो यह वास्तविक विकास नहीं विकास तो केवल कोंग्रेस के नेताओं का हुआ है ।

कार्यक्रम में बिलासपुर विधायक त्रिलोक जामवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, जिला महामंत्री चंद्र शेखर नरवाल, कोटा उत्तर संयोजक रितेश चित्तोड़ा, कुन्हाड़ी मंडल अध्यक्ष विजय सिंह कानावत, रामपुरा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, नयापुरा मण्डल अध्यक्ष अनिल शर्मा, मण्डल महामंत्री समीर सुमन, स्टेशन मण्डल अध्यक्ष रमेश शर्मा, रेलवे मण्डल अध्यक्ष महेंद्र सिंह निर्भय, गुर्जर गौड़ महासभा अध्यक्ष विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।