यामाहा ऐरोक्स 155 का मोटो GP एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए कीमत एवं फीचर्स

0
99

नई दिल्ली। Yamaha Motogp Edition Of Aerox 155 Launched इंडिया यामाहा मोटर (IYM) प्राइवेट लिमिटेड ने भारतीय बाजार में ऐरोक्स 155 का मोटो GP एडिशन लॉन्च किया है। यह स्पेशल एडिशन स्कूटर लिमिटेड नंबर्स के साथ सेल किया जाएगा।

इस एडिशन के साथ ऐरोक्स 155 को 4 कलर ऑप्शन मेटालिक ब्लैक, रेसिंग ब्लू, ग्रे वर्मिलियन और सिल्वर में लॉन्च किया गया है। इस स्पेशल एडिशन की एक्स-शोरूम कीमत 1.48 लाख रुपए है। अब इस स्कूटर में क्लास D हेडलैंप मिलेगा। जो रात में राइडिंग के वक्त ज्यादा बेहतर रौशनी देगी। इतना ही नहीं, राइडर की सेफ्टी के लिए इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल भी मिलेगा।

यामाहा ऐरोक्स 155 के मोटो GP एडिशन का डिजाइन मौजूदा मॉडल के समान ही है। स्कूटर को मोटो GP की ब्रांडिंग के साथ एक ऑल-ब्लैक कलर दिया गया है। इसके स्पोर्टी फ्रंट एप्रन में नए ग्राफिक्स दिए गए हैं, जो मोटो GP रेस मॉडलों में लगाए जाते हैं।

कंपनी ने इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑल-LED सेटअप और बॉडी-कलर्ड 14-इंच एलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसमें डुअल चैनल ABS के साथ दोनों पहियों पर डिस्क ब्रेक भी मिलते हैं।

यामाहा ऐरोक्स 155 मोटो GP एडिशन में मिलने वाले इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल की तरह 155cc, ब्लू कोर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो वेरिएबल वाल्व एक्चुएशन (VVA) से लैस है, जो CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है।

ये इंजन 8,000rpm पर 14.79bhp की पावर और 6,500rpm पर 13.9Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन E20 फ्यूल को भी सपोर्ट करेगा। जिसमें 80% पेट्रोल और 20% एथेनॉल मिक्स रहता है। ये स्कूटर ऑन-बोर्ड डायग्नोस्टिक्स सिस्टम के साथ आता है।