मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कोटा में सिटी पार्क का करेंगे लोकार्पण

0
74

-कृष्ण बलदेव हाडा –
कोटा।
Oxyzon City Park Lokarpan: कोटा में सैलानियों के लिए एक और आकर्षण केंद्र होगा सिटी पार्क। इसका लोकार्पण बुधवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत करेंगे। 120 करोड़ रुपये की लागत से से बने इस पार्क में इतनी हरियाली है कि 4 किमी दायरे में तापमान 4 से 5 डिग्री तक कम रहेगा। 75 एकड़ में फैले पार्क के मोन्यूमेंट्स स्टूडेंट्स को तनाव मुक्त रखेंगे।

उनके लिए नॉलेज सेंटर साबित होंगे। इसके बीच 1800 मीटर लंबी नहर व कई पहाड़ियां हैं। राजस्थान के मंत्रिमंडल की बुधवार को कोटा में होने वाली बैठक को रद्द कर दिया गया है लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का बुधवार को कोटा आने का कार्यक्रम आंशिक संशोधन के साथ यथावत रहेगा।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मंगलवार को कोटा में चंबल रिवर फ्रंट के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेना था, लेकिन श्री गहलोत ने आज तड़के अपरिहार्य कारणों से आने में असमर्थता जता दी थी, लेकिन उन्होंने यह कहा था कि बुधवार को होने वाले कार्यक्रम यथावत रहेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कार्यक्रम के अनुसार बुधवार की सुबह 9:30 बजे हेलीकॉप्टर से जयपुर से रवाना होकर प्रातः 10:15 बजे कोटा पहुंचेंगे और यहां ऑक्सीजोन सिटी पार्क (Oxyzon City Park) का लोकार्पण करेंगे। शाम को मुख्यमंत्री महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और रात्रि विश्राम कोटा में ही करेंगे।

हालांकि कोटा में बुधवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक को रद्द कर दिया गया है लेकिन कई मंत्री अभी भी कोटा में बने हुए हैं और वह ऑक्सीजोन सिटी पार्क के लोकार्पण कार्यक्रम सहित शाम को प्रस्तावित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। कई आयोगों के अध्यक्ष भी अभी कोटा में ही है और कल के कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

यह हैं आकर्षण के केंद्र

  • कायनेटिक टावर
    हवा की गति आैर ताकत बताने के लिए 40 फीट ऊंचा कायनेटिक टावर लगाया है। यह टावर हवा के रुख के साथ स्वत: घूमेगा आैर डिजाइन बदलता रहेगा।
  • उल्टा पिरामिड
    सीधे पिरामिड तो कई जगह देखने को मिलते हैं, लेकिन यहां उल्टा पिरामिड 3-डी प्रोजेक्शन मेपिंग िपरामिड बनाया गया है। छोटी-छोटी पहाड़ियों के बीच उल्टे पिरामिड का डिजाइन आकर्षक है।
  • ग्लास हाउस
    पार्क के बीच मैसूर की तर्ज पर शीश महल है। इसकी दीवारें, गुबंद व आर्च भी कांच की है। इसमें प्रदर्शनियां लगेंगी व कॉन्फ्रेंस होंगी।
  • विशाल आईवेरी में होगी पक्षी शाला
    पार्क में प्रवेश करते ही बाईं तरफ एक विशाल अंडाकार लोहे का स्ट्रक्चर बनाया है। यह पक्षीशाला है। जो कोटा में पहली है। इसमें 50 से अधिक प्रजातियों के हजारों पक्षी रखे जाएंगे।