ग्राहकी निकलने से इंदौर मंडी में तुअर दाल, मूंग मोगर के भाव तेज

0
66

इंदौर। Indore mandi price today: स्थानीय संयोगितागंज अनाज‌ मंडी में शुक्रवार को घटे भावों पर ग्राहकी निकलने से तुअर (अरहर) दाल 200 रुपये और मूंग मोगर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही। उड़द दाल 100 रुपये एवं उड़द मोगर 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिका।

दलहन चना कांटा 6450 से 6500, चना विशाल 6300 से 6350, मसूर 6400 से 6450, तुअर (अरहर) निमाड़ी 9500 से 11000, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 11000 से 11500, तुअर (कर्नाटक) 11400 से 11700, मूंग 8800 से 9200, मूंग हल्की 7200 से 8000, उड़द 8400 से 9200, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 14600 से 14700 तुअर दाल फूल 15000 से 15100, तुअर दाल बोल्ड 16000 से 16500, आयातित तुअर दाल 13600 से 13800, चना दाल 8200 से 8700, मसूर दाल 7850 से 8150, मूंग दाल 10700 से 11000, मूंग मोगर 11300 से 11600, उड़द दाल 10400 से 10700, उड़द मोगर 11000 से 11300 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000, दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, मोगरा 4200 से 6500, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4300 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।