आवक की कमी से इंदौर मंडी में चना कांटा के भाव में तेजी

0
58

इंदौर। Indore Mandi price Today स्थानीय संयोगितागंज अनाज‌ मंडी में शनिवार को आवक की कमी से चना कांटा के भाव में 75 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी रही । आज मसूर की दाल 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।

दलहन चना कांटा 6050 से 6075, चना विशाल 5750 से 5850, मसूर 6200 से 6225, तुअर (अरहर) निमाड़ी 9000 से 10500, तुअर सफेद (महाराष्ट्र) 10600 से 11000, तुअर (कर्नाटक) 10900 से 11200, मूंग 8000 से 8700, मूंग हल्की 6800 से 7200, उड़द 8000 से 9000, हल्का उड़द 3000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 13700 से 13800 तुअर दाल फूल 14100 से 14200, तुअर दाल बोल्ड 15100 से 15600, आयातित तुअर दाल 12800 से 12900, चना दाल 7550 से 8050, मसूर दाल 7800 से 8100, मूंग दाल 10000 से 10300, मूंग मोगर 10700 से 11000, उड़द दाल 10200 से 10300, उड़ती मोगर 10700 से 11000 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती (921) 11500 से 12500, तिबार 9500 से 10000, दुबार 8500 से 9000, मिनी दुबार 7500 से 8000, मोगरा 4200 से 6500, बासमती सैला 7500 से 9500, कालीमूंछ 8000 से 8500 राजभोग 7000 से 7500, दूबराज 4000 से 4500, परमल 2800 से 3000, हंसा सैला 2900 से 3100, हंसा सफेद 2500 से 2700, पोहा 4300 से 4800 रुपये प्रति क्विंटल।.