Organic fertilizer: किसानों ने जानी जैविक खाद-बीज तैयार करने की विधि

0
130

भारतीय किसान संघ कोटा महानगर का वन विहार संपन्न

कोटा। Organic fertilizer: भारतीय किसान संघ कोटा महानगर का वन विहार ग्राम रोटेदा माता जी के मंदिर प्रांगण में आयोजित हुआ। जिसमें गोयल जैविक अनुसंधान केन्द्र के प्रमुख डॉ. पवन सिंह टाक ने जैविक खाद, दवाई, बीज तैयार करने की विधि बताई। उन्होंने कहा कि अपने परिवार के लिए 2 बीघा में सभी प्रकार की फसल तैयार करें। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोटा महानगर के अध्यक्ष महावीर प्रसाद नागर ने की। संचालन रामसहाय उपाध्याय ने किया।

कार्यक्रम में प्रांत महिला प्रमुख रजनी धाकड़ ने बताया कि महिलाएं भी खेती में पुरुषों के साथ मिलकर काम में बराबर सहयोग करती हैं, इसलिए महिलाओं को भी ज्यादा संख्या में जोड़ना होगा। कार्यक्रम में संभाग महिला प्रमुख रमा शर्मा ने संगठन के बारे में जानकारी दी। संभाग युवा प्रमुख प्रभुदयाल धाकड़ ने संगठन के सदस्यता अभियान के दौरान प्रत्येक ग्राम में हर परिवार तक पहुंचे। सदस्य बनाने के लिए ग्राम में टोली बनाकर घर घर जाएं।

अध्यक्ष महावीर नागर ने कहा कि कोटा महानगर में सभी किसानों के सहयोग से 10 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। उसको सभी मिलकर पूरा करेंगे।