शेयर बाजार में तेजी पर ब्रेक, सेंसेक्स 67 हजार से नीचे और निफ्टी 19,784 पर

0
80

मुंबई। आज शेयर बाजार में तेजी का दौर थम गया है। आज इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में गिरावट आई। आज शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 171.62 अंक गिरकर 66,925.82 अंक पर आ गया। इसी के साथ एनएसई निफ्टी 48.6 अंक गिरकर 19,784.55 पर आ गया।

टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में भारतीय स्टेट बैंक, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक में बढ़त देखी गई। वहीं, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस और नेस्ले में गिरावट देखी गई।

कल नए हाई पर बंद हुआ था बाजार
रिकॉर्ड तोड़ रैली के बाद बुधवार को सेंसेक्स 302.30 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर नए हाई के साथ 67,097.44 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। यह 83.90 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,833.15 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में टोक्यो और शंघाई गिरावट में कारोबार कर रहे थे।जबकि सियोल और हांगकांग हरे निशान में थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक दायरे में बंद हुए हैं।

कच्चे तेल के भाव
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत बढ़कर 79.55 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एफपीआई की ओर से बुधवार के सत्र में 1,165.47 करोड़ की खरीदारी की गई है।