मोशन के 9 स्टूडेंट्स टॉप 100 में, 53 फीसदी रहा सलेक्शन रेशियो

0
91

कोटा। Jee Advanced 2023 Motion Result: जेईई एडवांस्ड 2023 के परिणाम में मोशन के 9 विद्यार्थियों ने टॉप 100 में जगह बनाई हैं। मोशन के 5182 विद्यार्थियों ने 2023 में जेईई एडवांस्ड परीक्षा दी थी। उसमें से 2747 ने इस साल जेईई एडवांस्ड एग्जाम क्वॉलिफाइ किया है। इस प्रकार सलेक्शन रेशियो 53 फीसदी रहा है।

मोशन एजुकेशन के फाउंडर और सीईओ नितिन विजय ने बताया कि मोशन की टीम ने एक बार फिर खुद को साबित किया है। अभी तक देखे गए परिणामों में टॉप 100 में 9 और एक हजार में 78 विद्यार्थी मोशन से हैं। हमारे विद्यार्थी मयंक सोनी ने रैंक 26, तनिष्क महेश मान्धाने ने 29, नमन गोयल ने 33, कौशाल विजयवर्गीय ने 44, हर्षित सिंघल ने 52, शौर्य अग्रवाल ने 53, रिदम जैन ने 61, मृदुल श्रीकांत वेरांगड़े ने 87 और अपूर्व समोटा ने रैंक 92 हासिल की है।

सफल उम्मीदवारों के लिए जोसा कांउसलिंग कल से
जिन उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड 2023 के कट-ऑफ अंक के बराबर या उससे अधिक अंक मिले हैं, वे जोसा द्वारा आयोजित होने वाली आईआईटी प्रवेश काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस कल 19 जून से josaa.nic.in पर शुरू होगी।

36,204 लड़कों और 7,509 लड़कियों ने किया क्वालिफाई
जेईई एडवांस्ड 2023 में हैदराबाद जोन के वविला चिदविलास रेड्डी ने 360 में से 341 अंकों के साथ टॉप किया है। इसी तरह लड़कियों में हैदराबाद आईटी की नयनकांति नागा भव्यश्री अव्वल रहीं। उन्हें 360 में से 298 अंक प्राप्त हुए। इस साल जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में 1 लाख 83 हजार 72 स्टूडेंट्स में से 43 हजार 773 ने क्वालिफाई किया। इसमें 36,204 लड़के और 7,509 लड़कियां हैं।

95 प्रतिशत छात्रों ने ही दी थी परीक्षा
गौरतलब है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गुवाहाटी की ओर से जेईई एडवांस 2023 का आयोजन 4 जून को किया गया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार जेईई एडवांस 2023 के लिए कुल 1,89,744 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था और कुल 1,80,226 छात्र उपस्थित हुए। इस प्रकार 95 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की।